{"_id":"5e58b8648ebc3ef3be4d2586","slug":"traffic-jam-on-chandigarh-manali-highway-in-bilaspur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर चार घंटे ठप रही आवाजाही, केंद्रीय मंत्री भी ट्रैफिक जाम में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर चार घंटे ठप रही आवाजाही, केंद्रीय मंत्री भी ट्रैफिक जाम में फंसे
Fri, 28 Feb 2020 12:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जामली(बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, जामली(बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर में शुक्रवार को पुलिस वीआईपी मूवमेंट में तैनात रही और चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक हादसे के बाद करीब चार घंटे जाम लगा रहा। इससे सुबह स्कूल, कॉलेज जाने वाले छात्रों के साथ सैकड़ों सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी 15 मिनट तक इस जाम में फंसे रहे। दोपहर 12 बजे के करीब ट्रकों को क्रेन से हटाकर राजमार्ग को बहाल किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोठीपुरा के पास दो ट्रकों में टक्कर हो गई। इससे एनएच जाम हो गया। हादसे के बाद दोनों तरफ लगभग 20 किलोमीटर तक चार घंटे जाम लगा रहा। पुलिस समय पर नहीं पहुंची और लोग परेशान होते रहे। पुलिस शुक्रवार को झंडूता में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में व्यस्त रही।
विज्ञापन
एम्स के दौरे पर आए केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को भी जाम की परेशानी से जूझना पड़ा। वे 15 मिनट जाम में फंसे रहे। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे यह हादसा हुआ। पुलिस की टीम सवा नौ बजे मौके पर पहुंची। इसके बाद क्रेन मंगवाई गई और ट्रकों को एनएच से हटाकर करीब 12 बज यातायात की बहाली हो सकी।
विज्ञापन