{"_id":"6581377d239274d741040bf7","slug":"traders-closed-markets-against-administration-s-action-on-illegal-encroachments-expressed-protest-in-solan-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अवैध कब्जों पर प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ कारोबारियों ने बाजार किए बंद, जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अवैध कब्जों पर प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ कारोबारियों ने बाजार किए बंद, जताया विरोध
Tue, 19 Dec 2023 11:56 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:56 AM IST
विज्ञापन
सोलन में कारोबारियों ने बाजार किए बंद
- फोटो : संवाद
सोलन शहर में जिला प्रशासन की ओर से अवैध कब्जों को लेकर की जा रही कार्रवाई को लेकर शहर के कारोबारी विरोध में आ गए हैं। कारोबारियों ने बाजार बंद रखा है। मंगलवार सुबह ही कारोबारी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की जगह पर पहुंच गए। यहां पर उन्होंने उपमंडलाधिकारी कविता ठाकुर से कार्रवाई को बंद करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
वहीं, कविता ठाकुर ने बताया कि वह केवल मार्किंग कर रहे हैं। उनका काम शहर को बेहतर बनाना है। बदले की भावना से कार्य नहीं किया जा रहा है। जहां पर सड़क तक कब्जे कर दिए गए हैं, केवल उसे ही हटा रहे हैं। वहीं, इस दौरान शहर के कारोबारी कुशल जेठी ने कहा कि प्रशासन जबरन कार्रवाई कर रहा है और इसका विरोध लगातार किया जाएगा।
विज्ञापन