फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Trade with China via Shipki La will begin on August 1 and continue until November 30.

किन्नौर: शिपकी ला से चीन के साथ 1 अगस्त से शुरू होगा कारोबार, 30 नवंबर तक चलेगा

Tue, 14 Jul 2026 10:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Jul 2026 10:29 PM IST
सार

किन्नौर के उपमंडल पूह में पड़ने वाले शिपकीला से चीन के साथ व्यापार एक अगस्त से फिर से शुरू होगा। यह व्यापार 30 नवंबर तक चलेगा। 

विज्ञापन
Trade with China via Shipki La will begin on August 1 and continue until November 30.
शिपकी ला किन्नाैर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किन्नौर के उपमंडल पूह में पड़ने वाले शिपकीला से चीन के साथ व्यापार एक अगस्त से फिर से शुरू होगा। यह व्यापार 30 नवंबर तक चलेगा। किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने यह घोषणा की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यापारिक गतिविधियों को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में एक बैठक मंगलवार को हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। उन्होंने पूह के तहसीलदार एवं शिपकी-ला ट्रेड अधिकारी भीम सिंह नेगी को निर्देश दिए कि वे पूह के व्यापारियों से समन्वय स्थापित करें। इसका उद्देश्य उन्हें समय पर व्यापार और यात्रा दस्तावेज उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन


उपायुक्त ने छुप्पन ट्रेड मार्ट को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इससे सीमा पार व्यापार सुचारु रूप से चल सकेगा। निर्यात-आयात की निर्धारित वस्तुओं पर कोई दिक्कत उत्पन्न नहीं होगी। यह कदम व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण है। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र सिंह ठाकुर को विदेश मंत्रालय, गृह, वाणिज्य, सेना, कस्टम विभाग और भारत तिब्बत सीमा बल के साथ संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए । इसका उद्देश्य सीमा पार व्यापार के विभिन्न विभागों के कार्यक्षेत्र में अतिव्यापी को रोकना है। बेहतर समन्वय से व्यापारियों को कोई दिक्कत नहीं होगी। उपायुक्त ने आईबी, राज्य पुलिस, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल और कस्टम विभाग को भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed