फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Track will be laid on Bhanupally-Bilaspur rail line from next year

हिमाचल: भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन पर अगले साल से बिछेगा ट्रैक, परियोजना की सबसे लंबी टनल का कार्य शुरू

Thu, 03 Mar 2022 11:03 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Mar 2022 11:03 AM IST
सार

 रेल विकास निगम ने तीन टनलों के निर्माण को 600 करोड़ के टेंडर किए हैं। टी 10 परियोजना की सबसे लंबी टनल है। इसकी लंबाई 3800 मीटर है। टी 8 की लंबाई 2900 मीटर है। टी 9 की लंबाई 300 मीटर है। अभी टी 9 का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
Track will be laid on Bhanupally-Bilaspur rail line from next year
भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन(सांकेतिक)

विस्तार

भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन के लिए साल 2023 से ट्रैक बिछना शुरू होगा। रेल विकास निगम विशेष एजेंसी को काम सौंपेगा। करीब 20 किलोमीटर तक पुलों और टनलों का काम पूरा होने के बाद ट्रैक बिछाने का काम शुरू होगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना की सबसे लंबी टनल टी 10 का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। परियोजना में कुल 20 टनलों का निर्माण होना है। इनमें सात बन चुकी हैं। टी 10 और टी 8 का निर्माण शुरू हो गया है। अन्य 10 टनलों का काम शुरू होना है। इनके लिए कई जगह भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। रेल विकास निगम ने तीन टनलों के निर्माण को 600 करोड़ के टेंडर किए हैं।

विज्ञापन


टी 10 परियोजना की सबसे लंबी टनल है। इसकी लंबाई 3800 मीटर है। टी 8 की लंबाई 2900 मीटर है। टी 9 की लंबाई 300 मीटर है। अभी टी 9 का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। ये सुरंगें पहाड़पुर से मैहला के बीच बनाई जा रही हैं। इनके निर्माण में ढाई साल लगेंगे। परियोजना में छोटी बड़ी 20 सुरंगों और 26 पुलों का निर्माण होना है। अभी पांच पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन


करीब 20 किलोमीटर तक पुलों और टनलों का निर्माण पूरा करने के बाद ट्रैक बिछाने का कार्य शुरू होगा। निर्माण कार्य करवा रही एजेंसी 2023 से इसका कार्य शुरू करेगी। मार्च 2025 में रेल विकास निगम ने परियोजना को तैयार करने का लक्ष्य रखा है। परियोजना के संयुक्त महाप्रबंधक अनमोल नागपाल ने बताया कि ढाई साल में इन टनलों का काम पूरा करना है। अगले साल से ट्रैक बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विशेष एजेंसी को काम अलॉट होगा। यह सिर्फ ट्रैक बिछाने का कार्य करेगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासुपर शहर में रेलवे बोर्ड का कार्यालय खोलने की मांग की जा रही है। बोर्ड के पास प्रस्ताव भी आया है। अभी बिलासपुर में निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। बिलासपुर में रेलवे की विशेष भूमि अधिग्रहण इकाई का कार्यालय है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद रेलवे का कैंप ऑफिस शुरू होगा। यहां रेलवे बोर्ड के तकनीशियन से लेकर सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे।  - अनमोल नागपाल,  संयुक्त महाप्रबंधक रेलवे बोर्ड भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी

         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed