फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists will also be able to see the valleys of Darcha the last village of Lahaul, district Administration took decision

प्रशासन का फैसला: लाहौल के अंतिम गांव दारचा की वादियां भी निहार सकेंगे पर्यटक

Tue, 15 Mar 2022 06:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Mar 2022 06:43 PM IST
सार

 मौसम खुलने और तापमान बढ़ने से बर्फ पिघलने की रफ्तार तेज होते ही घाटी में सैलानियों की आवाजाही फिर बढ़ने लगी है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग भी अब अपने ढाबों ओर होटलों को करीब दो से तीन महीने बाद फिर से खोलने लगे हैं। 

विज्ञापन
Tourists will also be able to see the valleys of Darcha the last village of Lahaul, district Administration took decision
लाहौल में उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मौसम खुलने के बाद जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के स्नो प्वाइंट सैलानियों से गुलजार होने लगे हैं। प्रशासन ने पर्यटकों के सैर-सपाटे के लिए एक घंटे का समय अवधि और बढ़ा दी है। सैलानी अब लाहौल के दारचा तक शाम चार बजे बर्फ की वादियों को निहार सकेंगे। पहले यह समय दोपहर तीन बजे तक निर्धारित था। पिछले दिनों बर्फबारी के बाद सड़क फिसलन भरी होने से प्रशासन ने सैलानियों के घाटी प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी। मौसम खुलने और तापमान बढ़ने से बर्फ पिघलने की रफ्तार तेज होते ही घाटी में सैलानियों की आवाजाही फिर बढ़ने लगी है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग भी अब अपने ढाबों ओर होटलों को करीब दो से तीन महीने बाद फिर से खोलने लगे हैं।

विज्ञापन


देर शाम सड़क पर ब्लैक आइसिंग को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल शाम चार बजे सैलानियों को अपने गंतव्य लौटने के आदेश जारी किए हैं। उम्मीद की जा रही है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही लाहौल घाटी सैलानियों के लिए चौबीस घंटे खुल जाएगी। अटल टनल रोहतांग खुलने के बाद लाहौल घाटी में पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए आजीविका का एक बेहतर विकल्प बन कर सामने आया है। जिला पर्यटन अधिकारी और एसडीएम प्रिया नागटा ने बताया कि मौसम साफ होने के बाद लाहौल घाटी सैलानियों के लिए अब शाम चार बजे तक खोल दिया गया है। सैलानी लाहौल के दारचा तक भ्रमण कर सकते हैं, लेकिन शाम चार बजे पर्यटकों को अपने गंतव्य लौटना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed