फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourists were traveling on the roof of a vehicle; they got into an altercation when stopped, and the police fi

मनाली: वाहन की छत पर सफर कर रहे थे पर्यटक, रोकने पर उलझे, पुलिस ने ठोका 7500 का जुर्माना

Thu, 28 May 2026 09:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 May 2026 09:28 PM IST
सार

डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने छत पर सफर करने और बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर कुल 7500 का जुर्माना किया है।

विज्ञापन
Tourists were traveling on the roof of a vehicle; they got into an altercation when stopped, and the police fi
पुलिस व स्थानीय लोगों से बहस करते सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली में राजस्थान से गहने आए निहंगों को वाहन की छत पर सफर करना और पुलिस के साथ उलझना महंगा पड गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनपर 7500 रुपये का जुर्माना लगाया। जानकारी के अनुसार राजस्थान नंबर की गाड़ी में  पर्यटक मनाली आ रहे थे। इनमे कुछ निहंग भी थे। पुलिस ने दो लोगों को वाहन की छत पर सफर करते देखा तो वाहन को रोक दिया।

विज्ञापन


अपनी गलती स्वीकारने की बजाय वे पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ ही उलझ गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी मनीष शर्मा खुद मौके पहुंचे। कुछ देर पर्यटक उनके साथ भी उलझ गए। इसके बाद सभी को थाने ले जाया गया। जांच करने पर पाया कि वाहन को चलाने वाले चालक का लाइसेंस भी नहीं था। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने छत पर सफर करने और बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर कुल 7500 का जुर्माना किया है।
विज्ञापन

बारालाचा और शिंकुला पहुंच रहे हजारों पर्यटक

 पर्यटन नगरी मनाली में इन दिनों रोहतांग दर्रे के साथ-साथ शिंकुला और बारालाचा दर्रे भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। रोजाना हजारों सैलानी इन ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों का दीदार करने पहुंच रहे हैं। रोहतांग दर्रे के लिए परमिट व्यवस्था लागू होने के बाद पिछले कुछ वर्षों में शिंकुला और बारालाचा नए पसंदीदा पर्यटन स्थलों के रूप में उभरे हैं। जिला पुलिस के आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन करीब नौ हजार वाहन अटल टनल के आरपार हो रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या शिंकुला और बारालाचा की ओर जाने वाले पर्यटकों की है। इन स्थलों तक पहुंचने से पहले पर्यटक अटल टनल के आसपास रुककर प्राकृतिक नजारों को कैमरे में कैद कर रहे हैं। पर्यटक यहां फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का भरपूर आनंद ले रहे हैं। पुलिस विभाग लगातार यातायात और वाहनों की निगरानी कर रहा है। आंकड़ों के अनुसार 20 मई को 4348, 21 मई को 4258, 22 मई को 3421, 23 मई को 5110, 24 मई को 5702, 25 मई को 4961 और 26 मई को 4364 वाहन अटल टनल होकर लाहौल की ओर गए। वहीं, मनाली लौटने वाले वाहनों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। 20 मई को 3789, 22 मई को 2932, 23 मई को 4548, 24 मई को 4871, 25 मई को 4456 और 26 मई को 2952 वाहन अटल टनल के रास्ते मनाली लौटे।

गाड़ी में स्टंट करना पड़ा भारी, हरियाणा के पर्यटकों का पुलिस ने काटा चालान

 पहाड़ों में घूमने के लिए आने वाले पर्यटक मस्ती के चक्कर में यातायात नियमों का उल्लंघन करके अपनी जिंदगी को दांव पर लगा रहे हैं। इसको देखते हुए पुलिस विभाग ने ऐसे चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में ला रही है। ताजा मामला गुरुवार का है, जब एक वीडियो सामने आया जिसमें वाहन नंबर एचआर36एल-8313 नारकंडा क्षेत्र में तेज गति से चलती हुई दिखाई दे रही थी। वीडियो में वाहन की खिड़की से एक व्यक्ति खतरनाक तरीके से बाहर लटका नजर आया। इससे सड़क पर अन्य यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था। वीडियो का तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस ने वाहन चालक की पहचान कर उससे संपर्क स्थापित किया गया। पूछताछ के दौरान चालक ने माना कि वह उक्त वाहन को चलाते हुए नारकंडा क्षेत्र से गुजरा था। प्राथमिक जांच के मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के अंतर्गत खतरनाक तरीके से वाहन चलाना पाया गया। इसको देखते हुए पुलिस चौकी नारकंडा ने चालक को ई-चालान जारी किया गया। इससे पहले भी पर्यटन सीजन में पर्यटकों का इस तरह से स्टंट करना और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले सामने आ चुके हैं। इसमें पुलिस फौरन संज्ञान में लेकर कार्रवाई करती है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने पर्यटकों और लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी एवं लापरवाही से बचें। ऐसा करने पर आरोपी चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed