{"_id":"660042c209540d6e8a02b563","slug":"tourists-reach-hillsqueen-shimla-to-celebrate-holi-70-percent-booking-in-hotels-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2024: होली मनाने हिल्सक्वीन शिमला पहुंचे सैलानी, होटलों में 70 फीसदी बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2024: होली मनाने हिल्सक्वीन शिमला पहुंचे सैलानी, होटलों में 70 फीसदी बुकिंग
Mon, 25 Mar 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 25 Mar 2024 05:00 AM IST
सार
रविवार को दिनभर बाहरी राज्यों से शिमला आने वाले वाहनों का सिलसिला जारी रहा। होटलों में 70 फीसदी कमरे बुक हैं।
विज्ञापन
होली मनाने हिल्सक्वीन पहुंचे सैलानी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
होली मनाने के लिए पहाड़ों की रानी शिमला में सैकड़ों की तादाद में सैलानी पहुंचे। रविवार को दिनभर बाहरी राज्यों से शिमला आने वाले वाहनों का सिलसिला जारी रहा। होटलों में 70 फीसदी कमरे बुक हैं। सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से शहर के कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। होली से एक दिन पहले ही रविवार को बड़ी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने से पर्यटन कारोबारी अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं। रिज मैदान और माल रोड पर दिनभर सैलानियों की भीड़ जुटी रही। होटल कारोबारियों के अनुसार शुक्रवार तक जहां शहर के होटलों में 40 फीसदी कमरे ही बुक थे, वहीं शनिवार को कमराें की बुकिंग बढ़कर 70 फीसदी तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
शहर की सभी पार्किंग दोपहर बाद ही फुल हो गई। लिफ्ट, मेट्रोपोल, पुराने बस अड्डे और रेलवे की पार्किंग भी शाम तक फुल हो गई। इसके बाद पार्किंग के लिए सैलानी भटकते रहे। लिफ्ट से लेकर टॉलैंड तक सड़क के दोनों ओर भी सैलानियों ने गाड़ियां खड़ी रहीं। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, कोलकाता और महाराष्ट्र से होली मनाने के लिए सैलानी शिमला पहुंचे हैं। इसमें फ्रेंड्स ग्रुप और विवाहित जोड़े शामिल हैं। रविवार को कार्ट रोड को मालरोड से जोड़ने वाली एचपीटीडीसी लिफ्ट में भी पूरा दिन सैलानियों की कतारें लगी रहीं। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि होली के चलते वीकेंड पर होटलों में बुकिंग बढ़ गई है। इससे होटल कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
शिमला आने वालीं सभी ट्रेनें 26 मार्च तक पैक
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग से वीकेंड पर ट्रेनें पैक होकर शिमला पहुंचीं। 26 मार्च तक कालका से शिमला आने वालीं सभी ट्रेनें पैक हैं। रविवार को भी ट्रेनें 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ शिमला पहुंचीं। होली और बच्चों की छुट्टियां के चलते बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख किया। रेलवे की ओर से छह ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। लोगों ने टॉय ट्रेनों में सफर करने के लिए एडवांस बुकिंग करवाई है। अधिकतर महाराष्ट्र और बंगाल से सैलानी शिमला आए हैं।
विज्ञापन
शाम पांच बजे तक 10,881 वाहनों ने की आवाजाही
राजधानी में रविवार को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक सोलन से शिमला की तरफ 10 हजार 881 वाहनों ने आवाजाही की। इसमें सोलन से शिमला की ओर 5 हजार 846 वाहन आए। जबकि शिमला से सोलन की ओर 5 हजार 35 वाहन गए। इसमें 5 हजार 18 वाहन बाहरी राज्यों के थे।