फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourists in shimlatourists in shimla

Shimla News: पर्यटकों ने रिज मैदान पर सुहावने मौसम में की मस्ती, होटलों में ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी

Sun, 08 Jun 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
tourists in shimlatourists in shimla
रविवार को शिमला के मॉल रोड पर घुमते सैलानी ।फोटो संवाद
समर सीजन में रफ्तार पकड़ने लगा कारोबार, मालरोड पहुंचने के लिए लिफ्ट में लगी रही भीड़संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। समर सीजन में राजधानी के पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार नजर आ रहे हैं। वीकेंड पर हिमाचल पर्यटन विकास निगम सहित निजी होटलों में ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक पहुंच गई है। मई के शुरुआती दिनों में होटलों में ऑक्यूपेंसी 30 फीसदी तक चल रही थी। अब मैदानी इलाकों से प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी काफी संख्या में हिल्सक्वीन का रुख कर रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबारी सहित गाइड और टैक्सी चालक भी उत्साहित हैं।

वीकेंड पर शनिवार और रविवार को ऐतिहासिक रिज मैदान सैलानियों से गुलजार रहा। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और हैदराबाद से पर्यटक काफी संख्या में शिमला पहुंचे। दोपहर को सुहावने मौसम और खिली धूप में पर्यटकों ने मालरोड और रिज की सैर कर वादियों का लुत्फ उठाया। रिटेज सिनेमा के पास टैक्सी में जाखू प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। विदेशी पर्यटकों ने एडवांस स्टडीज सहित ऐतिहासिक इमारतों का दीदार किया। पर्यटक देर रात तक मालरोड पर चहलकदमी करते नजर आए। उधर, सर्कुलर रोड से मालरोड को जोड़ने वाली निगम की लिफ्ट में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को करीब 28,000 से ज्यादा लोग मालरोड पहुंचे। कई पर्यटकों ने शिमला से सटे पर्यटन स्थल कुफरी, हसनवैली, नालदेहरा, मशोबरा और नारकंडा का भी रुख किया। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि पिछले वीकेंड के मुकाबले इस वीकेंड पर होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed