फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourists in shimlatourists in shimla

Shimla News: व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद में होटलों में एडवांस बुकिंग के लिए इंक्वायरी शुरू

Sun, 10 Nov 2024 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
tourists in shimlatourists in shimla
वीकेंड पर सैलानियों ने रिज और मालरोड पर की मस्ती, हनुमान मंदिर में ठेका शीश, ऑक्यूपेंसी 40 से 50 फीसदीदिवाली के बाद रफ्तार पकड़ने लगा पर्यटन कारोबार, हसनवैली, कुफरी, नालदेहरा और नारकंडा में भी पर्यटकों ने वादियों को निखारा
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों में 19,250 वाहन पहुंचे हिल्सक्वीन, पर्यटकों के 7,623 वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद में पर्यटकों ने होटलों में एडवांस बुकिंग के लिए इंक्वायरी शुरू कर दी है। होटल कारोबारियों के मुताबिक दिवाली के बाद से पर्यटन कारोबार लगातार बढ़ रहा है। इन दिनों राजधानी सहित शहर से सटे आसपास के होटलों, होमस्टे, बीएंडबी और गेस्ट हॉउस में 40 से 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी है। क्रिसमस को लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, कोलकाता, मध्य प्रदेश, राजस्थान से बुकिंग के लिए इंक्वायरी आ रही है।
विज्ञापन

सितंबर, अक्तूबर के मुकाबले नवंबर में एचपीटीडीसी सहित निजी होटलों में 40 से 50 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी चल रही है। जुलाई में होटलों में ऑक्यूपेंसी 10 फीसदी से भी कम रह गई थी, जबकि सितंबर, अक्तूबर में 20 से 25 फीसदी ऑक्यूपेंसी थी। चार माह बाद अब पर्यटन कारोबार धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। उधर, वीकेंड पर रविवार को सैलानियों ने रिज मैदान से हिल्सक्वीन के सुहावने मौसम का आनंद उठाया। पर्यटक खिली धूप में मालरोड पर चहलकदमी करते नजर आए। सर्कुलर रोड से मालरोड को जोड़ने वाली निगम की लिफ्ट से होकर पर्यटक मालरोड पहुंचे। कई पर्यटकों ने हनुमान मंदिर जाखू में शीश नवाया। इस दौरान सैलानियों ने पर्यटन स्थल हसनवैली, कुफरी, नालदेहरा, शिलारू और नारकंडा में हसीन वादियों को निहारा। होटल कारोबारियों के मुताबिक वीकेंड पर होटलों में 50 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही। ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन शिमला के महासचिव मनु सूद ने बताया कि क्रिसमस को लेकर बाहरी राज्यों से होटलों में बुकिंग के लिए इंक्वायरी आनी शुरू हो गई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीकेंड पर 19,250 पर्यटक वाहन पहुंचे हिल्सक्वीन
राजधानी के प्रवेशद्वार शोघी बैरियर से इस वीकेंड पर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को करीब 19,250 वाहनों ने प्रवेश किया हैं। इसमें करीब 7,623 वाहन पर्यटकों के हैं। शुक्रवार को 6,959, शनिवार को 6,397 और रविवार को 5,894 वाहनों ने सोलन से शिमला की तरफ आवाजाही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed