फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourists in shimlatourists in shimla

Shimla News: हेरिटेज टूरिज्म के लिए विदेशी पर्यटक कर रहे हिल्सक्वीन का रुख

Sun, 13 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
tourists in shimlatourists in shimla
खास खबर
विज्ञापन

इस वर्ष 16 हजार से ज्यादा सैलानी विदेशों से घूमने आए शिमला
विदेशी सैलानियों की आमद से रफ्तार पकड़ेगा पर्यटन कारोबार
अक्तूबर तक 13.30 लाख पर्यटक शिमला पहुंचे
दीपक मेहता
शिमला। त्योहारी सीजन में हिल्सक्वीन शिमला सहित प्रदेशभर में पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ने लगा है। सालाना लाखों विदेशी सैलानी हैरिटेज, एडवेंचर और आध्यात्मिक टूरिज्म के लिए हिमाचल पहुंचते हैं। इनमें से बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी हेरिटेज टूरिज्म के लिए शिमला का रुख कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। वीकेंड पर रविवार को भी विदेशी सैलानियों ने रिज मैदान और मालरोड की सैर कर वादियों का लुत्फ उठाया। कई सैलानियों ने हेरिटेज इमारतों के भी दीदार किए। राजधानी शिमला में होटलों में वीकेंड पर 50 फीसदी कमरे बुक चल रहे हैं।
पर्यटन विभाग के मुताबिक इस साल अक्तूबर तक करीब 13.30 लाख से ज्यादा सैलानी शिमला पहुंचे हैं। इनमें से 16 हजार से ज्यादा सैलानी विदेशों से भी शिमला घूमने आए। ज्यादातर विदेशी सैलानी हेरिटेज टूरिज्म के लिए शिमला में विरासत को देखने आते हैं। इसके अलावा एडवेंचर टूरिज्म के लिए कुल्लू-मनाली और आध्यात्मिक टूरिज्म के लिए धर्मशाला पहुंचते हैं। किन्नौर और लाहौल-स्पीति भी विदेशी सैलानियों की पसंदीदा सैरगाह है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अक्तूबर में छुट्टियों के चलते इंग्लैड, जर्मनी, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, इटली, मलेशिया, स्विट्जरलैंड, बंगलादेश, श्रीलंका से विदेशी सैलानी हिमाचल पहुंच रहे हैं। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद का कहना है कि इन दिनों खासतौर पर विदेशी सैलानियों से जुड़े होटल, ट्रेवल एजेंट और गाइडों को फायदा हो रहा है। प्रदेश में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से करीब 5 लाख लोग विदेशी सैलानियों से जुड़े कार्यों में लगे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्ष भारतीय सैलानी
विदेशी सैलानी
2017 191,30,541 470,992
2018 160,93,935 356,568
2019 168,29,231 382,876
2020 31,70,714 42,665
2021 56,32,270 4,832
2022 150,70,944 29,333
2023 159,42,118 62,806
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed