फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourists in shimlatourists in shimla

Shimla News: हिल्सक्वीन में नवरात्र से पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद

Sun, 08 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
tourists in shimlatourists in shimla
वीकेंड पर रिज मैदान पर बढ़ी रौनक, नवरात्र के लिए आ रही एडवांस बुकिंग
विज्ञापन

हिमाचल में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के चलते अब हालत सामान्य, ऑक्यूपेंसी 25 फीसदी
रफ्तार पकड़ने लगा कारोबार, जुलाई के मुकाबले अगस्त में ऑक्यूपेंसी 20 फीसदी तक बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी।
शिमला। राजधानी में नवरात्र पर एक बार फिर से पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। अक्तूबर के पहले हफ्ते से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसके चलते पर्यटकों ने होटल में एडवांस में ही बुकिंग शुरू कर दी है। इसके साथ में काफी संख्या में इंक्वायरी भी आ रही है। कारोबारियों के मुताबिक नवरात्र पर हिल्सक्वीन में सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है।
हिमाचल में मानसून सीजन में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के बाद पर्यटन कारोबार पटरी पर लौट रहा है। बीते महीने के मुकाबले सितंबर में एचपीटीडीसी सहित निजी होटलों में ऑक्यूपेंसी स्थिर चल रही है। वीकेंड पर शहर के होटलों में 20 से 25 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी है। जुलाई में होटलों में ऑक्यूपेंसी 10 फीसदी से भी कम हो गई थी लेकिन दो माह बाद अब पर्यटन कारोबार धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। उधर, वीकेंड पर रविवार को सैलानियों ने हिल्सक्वीन के सुहावने मौसम का आनंद लिया। दोपहर बाद बारिश हुई और शाम को खिली धूप में पर्यटकों ने रिज मैदान की सैर कर वादियों का लुत्फ उठाया। पर्यटक मालरोड पर भी चहलकदमी करते नजर आए। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि नवरात्र को लेकर एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, इंक्वायरी भी आ रही है। पर्यटकों को स्पेशल पैकेज भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

--
होटलों में 20 से 50 फीसदी छूट
कोरोना काल के बाद से पर्यटक कारोबार मंदी की मार झेल रहा है। हालांकि, होटल कारोबार को पटरी पर लाने के लिए पर्यटन विकास निगम और शहर के निजी होटलों में 20 से 50 फीसदी छूट दी जा रही है। इसके बावजूद पर्यटन कारोबार रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। निगम ने टूर पैकेज पर 20 फीसदी का डिस्काउंट दिया है। वहीं, निगम ने 13 सितंबर तक और होटल कारोबारियों ने एक अक्तूबर तक होटल के कमरों की बुकिंग पर 50 फीसदी तक छूट देते हुए सैलानियों को रिझाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed