फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourists gathered in the queen of mountains Shimla, fun in the midst of snow

पहाड़ों की रानी शिमला में उमड़े सैलानी, बर्फ के बीच की मस्ती

Sat, 06 Feb 2021 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Feb 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
Tourists gathered in the queen of mountains Shimla, fun in the midst of snow
शिमला में सैलानी - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी के बाद पहाड़ों की रानी शिमला में सैलानियों का तांता लग गया है। वीकेंड पर शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 से 90 फीसदी तक पहुंच गई है। पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में सैलानी बर्फ का आनंद लेने के लिए शिमला पहुंचे हैं। शनिवार को कार्ट रोड पर स्थित शहर की सबसे बड़ी पार्किंग दोपहर 12 बजे ही पैक हो गई। इसके बाद पार्किंग संचालकों ने एंट्री प्वाइंट पर पार्किंग फुल का बोर्ड लगा दिया।

विज्ञापन


हालांकि जैसे-जैसे पार्किंग से गाड़ियां निकलती गईं वैसे-वैसे अन्य गाड़ियों को पार्किंग में प्रवेश भी दिया जाता रहा। कार्ट रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी शनिवार को पूरे दिन सैलानियों की भारी भीड़ जुटी रही।  शिमला में हुई ताजा बर्फबारी स्थानीय लोगों के लिए जहां परेशानी का सबब साबित हो रही है वहीं सैलानी इस बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। रिज मैदान पर लगे बर्फ के ढेरों पर बैठकर शनिवार को दिनभर सैलानियों ने सेल्फी ली। एचपीएमसी जूस बार के पास लगाए बर्फ के ढेर पर चढ़कर सैलानी फोटोग्राफी का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन


सैलानियों के वाहनों के भारी संख्या में आने से शहर के एंट्री प्वाइंट टुटीकंडी क्रॉसिंग से 103 टनल की ओर ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस जवानों की मुस्तैदी के चलते जाम खुलवा दिया गया। राजधानी बड़ी संख्या में सैलानी जोधा निवासी से रोप वे के जरिये जाखू मंदिर भी पहुंचे। रविवार को भी शहर में सैलानियों का जमावड़ा लगे रहने की उम्मीद है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि हिमपात के बाद भारी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। शहर के होटलों में इस वीकेंड पर ऑक्यूपेंसी 80 से 90 फीसदी तक पहुंच गई है। अगले हफ्ते में भी सैलानियों की भारी संख्या में आमद की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और नगर निगम का जताया आभार
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने कहा कि शहर की सड़कों से बर्फ हटा दी है। तभी टूरिस्ट होटलों तक सैलानी पहुंच पा रहे हैं। रिज मैदान पर भी लोगों के चलने के लिए रास्ता छोड़कर अन्य जगह पर बर्फ है। इसका टूरिस्ट भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम का भारी बर्फबारी के बावजूद व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed