{"_id":"632811ad5de97e61277e1178","slug":"tourists-flock-to-shimla-the-queen-of-hills-on-the-weekend-horse-riding-and-photography-on-the-ridge-maidan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tourist Shimla: वीकेंड पर सैलानियों से पैक रही पहाड़ों की रानी शिमला, रिज मैदान पर की घुड़सवारी और फोटोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tourist Shimla: वीकेंड पर सैलानियों से पैक रही पहाड़ों की रानी शिमला, रिज मैदान पर की घुड़सवारी और फोटोग्राफी
Mon, 19 Sep 2022 12:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:22 PM IST
सार
रिज मैदान और मालरोड पर पूरे दिन सैलानियों की चहल पहल देखने को मिल रही है। सैलानी रिज मैदान पर घुड़सवारी और फोटोग्राफी का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
शिमला में सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। रविवार को दिन भर पूरा शहर सैलानियों से गुलजार रहा। सैलानियों की भारी आमद के चलते दोपहर दो बजे लिफ्ट स्थित बहुमंजिला पार्किंग पैक हो गई और एंट्री प्वाइंट पर नो पार्किंग का बोर्ड लगाना पड़ा। कार्ट रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर पूरे दिन सैलानियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से अधिकतर सैलानियों ने शिमला का रुख किया। शनिवार के बाद रविवार को भी शहर में सैलानियों की भारी भीड़ रही। हालांकि, कई सैलानियों को ट्रैफिक जाम की वजह से परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं, आज भी रिज मैदान और मालरोड पर पूरे दिन सैलानियों की चहल पहल देखने को मिल रही है। सैलानी रिज मैदान पर घुड़सवारी और फोटोग्राफी का लुत्फ उठा रहे हैं। खरीददारी के लिए बड़ी संख्या में सैलानी लक्कड़ बाजार पहुंचे। मिडल बाजार के ढाबों और रेस्टोरेंट्स में भी सैलानियों बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। शिमला के अलावा साथ लगते पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा में भी वीकेंड पर सैलानियों की भारी भीड़ रही। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वीकेंड पर सैलानियों की आमद में इजाफा हुआ है। आने वाले वीकेंड पर भी सैलानियों की आमद जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन