{"_id":"6117ded86240e30a6a4b4c6e","slug":"tourists-decreased-in-himachal-after-new-corona-restrictions-imposed-covid-negative-report-or-vaccination-certificate-required-for-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदिशें लगते ही हिमाचल में घटे पर्यटक, प्रवेश के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदिशें लगते ही हिमाचल में घटे पर्यटक, प्रवेश के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र अनिवार्य
Sun, 15 Aug 2021 12:16 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:16 PM IST
सार
कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट और वैक्सीन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट दिखाने पर ही अब प्रदेश के बार्डरों पर बाहरी राज्यों के लोगों को एंट्री मिल रही है। इस फैसले के लागू होने से पहले पिछले वीकेंड पर होटलों में ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी तक थी।
विज्ञापन
शिमला के रिज पर सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना बंदिशें लगते ही हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या कम हो गई है। शनिवार को प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थलों शिमला, धर्मशाला, डलहौजी, मनाली और कसौली के होटलों में सैलानियों की ऑक्यूपेंसी 30 फीसदी तक पहुंच गई है। कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट और वैक्सीन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट दिखाने पर ही अब प्रदेश के बार्डरों पर बाहरी राज्यों के लोगों को एंट्री मिल रही है। इस फैसले के लागू होने से पहले पिछले वीकेंड पर होटलों में ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी तक थी।
विज्ञापन
राजधानी शिमला के होटलों में इस वीकेंड पर होटलों की ऑक्यूपेंसी में भारी कमी दर्ज हुई है। शनिवार शाम तक प्रदेश के होटलों में ऑक्यूपेंसी मात्र 20 फीसदी रिकॉर्ड हुई। होटल कारोबारियों का कहना है कि किन्नौर में हुए हादसे के बाद भी सैलानी हिमाचल आने से डर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पहाड़ टूटने के वीडियो वायरल होने से बाहरी राज्यों के लोगों ने हिमाचल आने के प्लान बदल दिए हैं। उधर, शनिवार को डलहौजी के होटलों में ऑक्यूपेंसी 30 फीसदी, धर्मशाला में पांच फीसदी रिकॉर्ड हुई। वहीं, कुल्लू-मनाली में मात्र पांच फीसदी ऑक्यूपेंसी है।
विज्ञापन