फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   tourists Crowd in Atal Tunnel, Sissu and Gulabagathered in Atal Tunnel, Sissu and Gulaba

Himachal: ताजा बर्फबारी के बाद अटल टनल, सिस्सू और गुलाबा में उमड़े सैलानी, जमकर कीं अठखेलियां

Wed, 16 Nov 2022 06:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Nov 2022 06:20 PM IST
सार

 बुधवार को अटल टनल रोहतांग, सिस्सू, गुलाबा और सोलंगनाला में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। सड़क पर फिसलन की आशंका को देखते हुए सुबह 10:00 बजे के बाद ही पर्यटक वाहनों को भेजा गया। 

विज्ञापन
tourists Crowd in Atal Tunnel, Sissu and Gulabagathered in Atal Tunnel, Sissu and Gulaba
अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

ताजा बर्फबारी के बाद मनाली के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की चहलकदमी बढ़ गई है। बुधवार को अटल टनल रोहतांग, सिस्सू, गुलाबा और सोलंगनाला में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। सड़क पर फिसलन की आशंका को देखते हुए सुबह 10:00 बजे के बाद ही पर्यटक वाहनों को भेजा गया। दोपहर 3:00 बजे के बाद किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी गई। बुधवार को पर्यटक धूप खिलते ही लाहौल की वादियों में पहुंच गए। सिस्सू में बर्फ के बीच पर्यटकों ने जमकर अठखेलियां कीं। सोलंगनाला, गुलाबा और अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। ताजा बर्फबारी होने के बाद पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन कारोबार बढ़ने लगा है। हर रोज मनाली आने वाले पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन


निगम के होटलों में भी सैलानियों की आमद बढ़ी है। निजी होटलों में भी 10 प्रतिशत तक उछाल आया है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 नवंबर से फिर से उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना जताई है। ऐसे में आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या और बढ़ेगी। होटलियर प्रकाश चंद, गौतम ठाकुर तथा निका राम ने कहा कि बर्फबारी के बाद मनाली के माल रोड में रौनक लौटने लगी है। टैक्सी यूनियन के सचिव संदीप कुमार ने कहा कि सर्दी में मनाली टैक्सी यूनियन का पूरा कारोबार बर्फबारी पर टिका रहता है। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि सुबह 10:00 बजे के बाद पर्यटकों को अटल टनल और गुलाबा की ओर भेजा गया। 3:00 बजे के बाद बर्फ जमने के कारण कोई वाहन नहीं भेजे गए। मनाली से लेकर अटल टनल और गुलाबा तक पुलिस की जगह-जगह तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed