फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists are sending letters from the world's highest post office, located at a height of 14,440 feet above se

Highest Post Office: दुनिया के सबसे ऊंचे हिक्किम डाकघर से पर्यटक भेज रहे हैं चिट्ठी

Wed, 18 Jun 2025 03:47 PM IST
Krishan Singh अशोक राणा, संवाद न्यूज, हिक्किम (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, संवाद न्यूज, हिक्किम (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Jun 2025 03:47 PM IST
सार

रोजाना यहां से करीब 3,000 पोस्ट कार्ड और चिट्ठियां देश-दुनिया के कोनों में भेजी जा रही हैं। पर्यटक खासतौर पर इस पोस्ट ऑफिस की मोहर लगे पोस्ट कार्ड को एक स्मृति चिह्न की तरह सहेजने के लिए खरीद रहे हैं।

विज्ञापन
Tourists are sending letters from the world's highest post office, located at a height of 14,440 feet above se
दुनिया का सबसे ऊंचा हिक्किम डाकघर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समुद्रतल से 14,440 फीट की ऊंचाई पर स्थित दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर हिक्किम इन दिनों देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रोजाना यहां से करीब 3,000 पोस्ट कार्ड और चिट्ठियां देश-दुनिया के कोनों में भेजी जा रही हैं। पर्यटक खासतौर पर इस पोस्ट ऑफिस की मोहर लगे पोस्ट कार्ड को एक स्मृति चिह्न की तरह सहेजने के लिए खरीद रहे हैं। यहां आने वाले पर्यटक स्वयं अपने ही नाम का पत्र यहां से पोस्ट कर रहे हैं ताकि यह पत्र क्षेत्र में आने की स्मृतियों को सहेज कर रख सकें।

विज्ञापन


दिल्ली की पर्यटक समीक्षा जैन का कहना है कि हिक्किम डाकघर से अपने नाम का पत्र भेजना मेरा सपना था, जो आज पूरा हुआ। वहीं चेन्नई से आए राजवीर और कृति का कहना है कि यहां पहुंच कर अलग ही अनुभव हो रहा है। हालांकि, ऊंचाई के कारण सांस लेने में थोड़ी परेशानी है, लेकिन यहां की खूबसूरती हर कठिनाई को आसान कर देती है। हिक्किम पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर तनडुप दोरजे का कहना है कि पर्यटकों की भीड़ से डाकघर में काम का दबाव बढ़ गया है, लेकिन यह देख कर खुशी होती है कि हिक्किम की डाक देश-विदेश तक पहुंच रही है और लोग इसे एक विशेष अनुभव मान रहे हैं।

विज्ञापन

पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रवि ठाकुर ने कहा कि हिक्किम और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों की आमद से स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। होमस्टे, कैफे, गाइड सेवाएं और स्थानीय उत्पादों की बिक्री में वृद्धि देखी जा रही है, लेकिन कई पर्यटन स्थलों में सार्वजनिक शौचालयों को कमी महिला पर्यटकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। एसडीएम काजा शिखा ने कहा कि स्थानीय लोगों से बातचीत कर जल्द ड्राई टॉयलेट बनाया जाएगा, जिससे पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed