फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourist place Sissu will remain closed for tourists for 45 days, know the reason

हिमाचल: सैलानियों के लिए 45 दिनों तक बंद रहेगा पर्यटन स्थल सिस्सू, जानें क्या है वजह

Mon, 15 Jan 2024 06:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jan 2024 06:43 PM IST
सार

सैलानियों की पहली पसंद सिस्सू पर्यटन स्थल 45 दिनों के लिए बंद रहेगा। स्थानीय पंचायत ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Tourist place Sissu will remain closed for tourists for 45 days, know the reason
बर्फ से लकदक सिस्सू। - फोटो : संवाद

विस्तार

अटल टनल रोहतांग बनने के बाद सैलानियों की पहली पसंद बना सिस्सू पर्यटन स्थल सोमवार से 45 दिनों के लिए बंद हो गया है। हालडा और पूणा पर्व के दौरान पर्यटकों की गतिविधियों से किसी तरह का शोर-शराबा न हो, इसके चलते रोक लगाई गई है। इसको लेकर पंचायत ने जिला प्रशासन ने पत्र लिखा। सोमवार को लाहौल पुलिस ने सिस्सू के पास बैरियर लगा दिया है। अब सैलानी सिस्सू झील और हेलीपैड की तरफ नहीं जा सकेंगे। सिस्सू और नर्सरी में 15 जनवरी से 28 फरवरी तक कोई भी पर्यटन गतिविधियां नहीं होगी।

विज्ञापन


यहां के होटल व होमस्टे बंद रहेंगे। सिस्सू पंचायत प्रधान राजीव का कहना है कि अब पर्यटक कोकसर पंचायत के डिंफुक, रमथांग और कोकसर गांव में ही बर्फ के साथ अन्य पर्यटन गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। कोकसर पंचायत के उपप्रधान प्रदीप ने बताया कि बर्फबारी तक कोकसर पंचायत में साहसिक गतिविधियां चलेंगी। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि सिस्सू पंचायत ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा था। धार्मिक मान्यताओं को देखते हुए 15 जनवरी से 28 जनवरी तक सिस्सू, सिस्सू हेलीपैड व नर्सरी इलाके में सैलानियों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इसको लेकर यहां पुलिस की भी तैनाती कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed