फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   tourist in shimla 40 percent room book for weekend in shimla himachal pradesh

Shimla News: पहाड़ों का रुख कर रहे सैलानी, वीकेंड के लिए होटलों में 40 फीसदी तक कमरे बुक

Fri, 14 Apr 2023 12:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 14 Apr 2023 12:45 PM IST
सार

शहर के होटलों में 40 फीसदी तक कमरे बुक हो गए हैं। वीकेंड पर शनिवार को कमरों की बुकिंग 80 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
tourist in shimla 40 percent room book for weekend in shimla himachal pradesh
रिज मैदान पर घूमते पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिल्सक्वीन शिमला इस वीकेंड पर भी सैलानियों से गुलजार होने वाली है। मैदानी राज्यों में गर्मी बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। वीरवार से ही शिमला में सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई है। वीकेंड पर छुट्टियों के कारण भी शिमला में सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। राजधानी शिमला में समर टूरिस्ट सीजन की बंपर शुरुआत हुई है।

विज्ञापन


बीते सप्ताह वीकेंड पर रिकार्ड सैलानी शिमला पहुंचे थे जिसके चलते शहर का ट्रैफिक जाम हो गया था। इस हफ्ते भी भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचने वाले हैं। शहर के होटलों में 40 फीसदी तक कमरे बुक हो गए हैं। वीकेंड पर शनिवार को कमरों की बुकिंग 80 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। शिमला के अलावा साथ लगते पर्यटन स्थलों मशोबरा, नालदेहरा, कुफरी और नारकंडा में भी सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।
विज्ञापन


टूरिस्ट सीजन की अच्छी शुरुआत से पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। शिमला होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा का कहना है कि पिछले हफ्ते से ही शिमला में समर टूरिस्ट सीजन की बढि़या शुरुआत हो गई है। इस हफ्ते भी भारी संख्या में टूरिस्ट शिमला पहुंचने वाले हैं। मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है, तपती गर्मी से राहत पाने के लिए भी सैलानी हिल स्टेशन का पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और रफ्तार पकड़ेगा टूरिस्ट सीजन
ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि इस साल समर टूरिस्ट सीजन की अच्छी रहने की उम्मीद है। वीकेंड पर सैलानियों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है आने वाले दिनों में सीजन के और अधिक रफ्तार पकड़ने की संभावना है।


ऑल कामर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि लंबे समय के बाद इस बार समर टूरिस्ट सीजन में वीकेंड पर अच्छा काम चल रहा है। टैक्सी आपरेटरों को टूअर मिल रहे हैं, जिससे टैक्सी कारोबार में तेजी आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed