{"_id":"632959ec1877ee279b5fdc3a","slug":"tourist-fired-bullets-in-the-air-due-to-non-availability-of-food-and-cigarettes-in-the-hotel-in-the-middle-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: होटल में आधी रात को खाना व सिगरेट नहीं मिलने पर पर्यटक ने हवा में चलाईं गोलियां, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: होटल में आधी रात को खाना व सिगरेट नहीं मिलने पर पर्यटक ने हवा में चलाईं गोलियां, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 20 Sep 2022 09:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Sep 2022 09:13 PM IST
सार
छोटा शिमला इलाके में सोमवार देर रात एक होटल में ठहरे सैलानी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोलियां चला दीं। देर रात करीब 2:00 बजे कमरे से अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनकर होटल में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
हवाई फायर(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के छोटा शिमला इलाके में सोमवार देर रात एक होटल में ठहरे सैलानी ने खाना-सिगरेट न लाने पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोलियां चला दीं। देर रात करीब 2:00 बजे कमरे से अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनकर होटल में अफरातफरी मच गई। कर्मचारी डरकर इधर-उधर भागने लगे। होटल में ठहरे कई सैलानी भी अपने कमरों से बाहर आ गए। आनन-फानन में होटल प्रबंधन ने छोटा शिमला थाने में इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सैलानी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पिस्तौल भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चंडीगढ़ का रहने वाला यह सैलानी विश्वनाथ सोमवार को अकेला शिमला पहुंचा था। पेशे से एक ठेकेदार बताया जा रहा है। यहां छोटा शिमला में बने एक निजी होटल में ठहरा था। रात को वह नशे में था। देर रात करीब 2:00 बजे इसने होटल स्टाफ से खाना और सिगरेट की डिमांड की। कमरे में गए वेटर ने कहा कि इतनी रात को यह सामान नहीं मिल सकता। इस पर बहसबाजी शुरू हो गई। गुस्साए सैलानी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और हवा में दो गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
दोनों गोलियां कमरे की छत में जा लगीं। उधर, पिस्तौल देख वेटर कमरे से बाहर की ओर भागा। अन्य कर्मचारी भी डर गए। होटल मैनेजर को इसकी सूचना दी। इसके बाद कमरा बंद कर दिया। बाद में पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के जाने के बाद सैलानियों ने चैन की सांस ली। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा का कहना है कि होटल में रात के समय एक सैलानी ने फायरिंग कर दी थी। इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन