{"_id":"6332ca923fd7e0133c7b8c09","slug":"tourist-dies-after-falling-in-chikka-nala-in-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident Manali: मनाली के छिक्का नाले में बहने से हरियाणा के पर्यटक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident Manali: मनाली के छिक्का नाले में बहने से हरियाणा के पर्यटक की मौत
Tue, 27 Sep 2022 07:06 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 27 Sep 2022 07:06 PM IST
सार
पुलिस थाना मनाली के अंतर्गत हामटा ट्रैकिंग रूट पर छिक्का नाले में गिरकर बहने से हरियाणा के एक पर्यटक आशीष शर्मा (22) की मौत हो गई है। आशीष गुड़गांव में बीडीएस की पढ़ाई करता था।
विज्ञापन
पर्यटक की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना मनाली के अंतर्गत हामटा ट्रैकिंग रूट पर छिक्का नाले में गिरकर बहने से हरियाणा के एक पर्यटक आशीष शर्मा (22) की मौत हो गई है। आशीष गुड़गांव में बीडीएस की पढ़ाई करता था। सोमवार को पैर फिसलने से वह नाले में बह गया। हालांकि, उसके साथियों ने उसे नाले से निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Himachal: वजीर बावड़ी के समीप सतलुज नदी में गिरी कार, चालक लापता
विज्ञापन
डीएसपी मनाली हेम राज वर्मा ने बताया कि आशीष हरियाणा से 30 सदस्यीय ट्रैकिंग दल के साथ मनाली घूमने आया था। 25 सितंबर को दल जगतसुख से हामटा होते हुए छतड़ू के लिए रवाना हुआ। इस बीच छिका नाला पार करते समय आशीष पुत्र दयाराम शर्मा निवासी सूरजकुंड फरीदाबाद हरियाणा नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन