{"_id":"61f78dacd8c6bf26c230df43","slug":"tourist-car-accident-in-nahan-sirmour-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन: पार्किंग के चक्कर में सीढ़ियों से उतर गई कार, बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: पार्किंग के चक्कर में सीढ़ियों से उतर गई कार, बाल-बाल बची जान
Mon, 31 Jan 2022 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:50 PM IST
सार
बाहर से आने वाले सैलानी शहर घूमने के लिए पार्किंग के चक्कर में बोर्ड देख सीधा एंट्री कर जाते हैं। ऐसा नहीं कि यह दुर्घटना पहली बार हुई हो इससे पहले भी दो बार टूरिस्ट पार्किंग का बोर्ड देखकर सीधे सीढ़ियां उतर चुके हैं।
विज्ञापन
सीढ़ियों से उतरी कार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाहन में दिल्ली गेट के समीप एमसी कॉम्प्लेक्स की एंट्री पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां घूमने आए पर्यटकों की गाड़ी (पीबी 13 एएफ-51 51) पार्किंग के धोखे में सीधे सीढ़ियां उतर गई। इस दुर्घटना में चालक की जान तो बची ही, जो लोग कॉम्प्लेक्स के बाहर गैलरी में धूप सेक रहे थे वह भी बाल-बाल बच गए। दुर्घटना की बड़ी वजह एमसी कॉम्प्लेक्स सेकेंड फ्लोर के ऊपर लगा पार्किंग का बोर्ड है। यह पार्किंग का बोर्ड बिल्कुल एमसी कॉम्प्लेक्स की निचली दुकानों के एंट्री प्वाइंट पर लगा हुआ है।
विज्ञापन
बाहर से आने वाले सैलानी शहर घूमने के लिए पार्किंग के चक्कर में बोर्ड देख सीधा एंट्री कर जाते हैं। ऐसा नहीं कि यह दुर्घटना पहली बार हुई हो इससे पहले भी दो बार टूरिस्ट पार्किंग का बोर्ड देखकर सीधे सीढ़ियां उतर चुके हैं। जबकि पार्किंग के लिए दूसरी ओर से रास्ता है। गनीमत रह कि गाड़ी में बैठे पर्यटक को कोई चोट नहीं आई। हालांकि गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन