फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourist Cancelled Hotels Booking as Himachal Govt Double tax on All India Permit tourist vehicle

दोहरे टैक्स की मार: सैलानी रद्द करवाने लगे हिमाचल की बुकिंग, पर्यटन कारोबारी हताश

Fri, 27 Oct 2023 01:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 27 Oct 2023 01:45 PM IST
सार

शिमला ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पॉल ने बताया कि बिना सोचे समझे बाहरी राज्यों के टूरिस्ट वाहनों पर दोहरे टैक्स का बोझ डाला गया है, जिससे हिमाचल में पर्यटन कारोबार बर्बाद हो गया है।

विज्ञापन
Tourist Cancelled Hotels Booking as Himachal Govt Double tax on All India Permit tourist vehicle
शिमला के रिज मैदान पर घूमते सैलानी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में पर्यटक वाहनों पर लगाए गए दोहरे टैक्स की मार पर्यटन उद्योग पर पड़नी शुरू हो गई है। दिवाली की छुट्टियों से लेकर क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए शिमला, मनाली, धर्मशाला सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर की गई कमरों की एडवांस बुकिंग सैलानी रद्द करवा रहे हैं। हिमाचल के स्थान पर सैलानी उत्तराखंड और कश्मीर को तरजीह दे रहे हैं।

विज्ञापन


ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ पैन इंडिया के मुताबिक देशभर के पर्यटक हिमाचल की बुकिंग रद्द करवाकर कश्मीर और उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। दरअसल हिमाचल सरकार ने बाहरी राज्यों के ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहनों पर दोहरा टैक्स लगा दिया है। टैंपो ट्रेवलर पर एक दिन का 3 से 6 हजार तक अतिरिक्त टैक्स लग रहा है।
विज्ञापन


दुर्गा पूजा टूरिस्ट सीजन पर भी दोहरे टैक्स की मार पड़ी है। 15 अक्तूबर के बाद बंगाल से सामान्य के मुकाबले महज 20 फीसदी सैलानियों ने ही हिमाचल का रुख किया है। 5 नवंबर से शुरू होने वाले दिवाली और विंटर टूरिस्ट सीजन के लिए गुजरात और महाराष्ट्र के ट्रैवल एजेंट बुकिंग रद्द करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पॉल ने बताया कि बिना सोचे समझे बाहरी राज्यों के टूरिस्ट वाहनों पर दोहरे टैक्स का बोझ डाला गया है, जिससे हिमाचल में पर्यटन कारोबार बर्बाद हो गया है। मुख्यमंत्री सुक्खू इस मामले में पर्यटन कारोबारियों को टैक्स कम करने का आश्वासन दे चुके हैं। उपमुख्यमंत्री ने भी इस मामले को लेकर बैठक बुलाई है।


गुजरात से हिमाचल के लिए बुकिंग पूरी तरह बंद 
गुजरात से हिमाचल के लिए बुकिंग पूरी तरह बंद हो गई है। डबल टैक्स से ट्रांसर्पोटेशन का खर्चा दोगुना हो गया है। हिमाचल की जगह लोग उत्तराखंड जाना पसंद कर रहे हैं। सरकार टैक्स वापस लेती है तो नई बुकिंग हिमाचल के लिए लेने की कोशिश करेंगे।  - विनेश शाह, अध्यक्ष, ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ पैन इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed