फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   tourism in himachal pradesh: 60 percent hotels booking in Manali kullu himachal pradesh

हिमाचल: मई तक कुल्लू-मनाली के होटल 60 फीसदी पैक, दो साल बाद पटरी पर लौटा पर्यटन कारोबार

Mon, 04 Apr 2022 12:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Apr 2022 12:02 PM IST
सार

होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि इस साल गर्मियों के मौसम में सारे रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। ऑनलाइन सुविधा से जुड़े होटल मई तक के लिए 60 से 80 फीसदी तक बुक हैं। 15 अप्रैल के बाद पर्यटन कारोबार जोरों पर रहेगा।

विज्ञापन
tourism in himachal pradesh: 60 percent hotels booking in Manali kullu himachal pradesh
मनाली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल के बाद पर्यटन सीजन के लिए कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वीकेंड पर मनाली में सैलानियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। मई तक जिभी, तीर्थन, मणिकर्ण से लेकर मनाली तक होटल और होम स्टे 60 फीसदी तक बुक हैं। बड़े होटलों में ऑनलाइन बुकिंग 80 प्रतिशत तक पहुंच गई है। होटलों की धड़ाधड़ आ रही ऑनलाइन बुकिंग से पर्यटन कारोबारियों से चेहरे खिल उठे हैं। मैदानी इलाकों में लगातार चढ़ते पारे से राहत पाने के लिए पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख किया है। वीकेंड पर मनाली में ऑक्यूपेंसी 50 से 60 फीसदी तक है। यह कोरोना काल से पहले से भी अधिक है।

विज्ञापन


देश भर से पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग तेज कर दी है। रोहतांग दर्रा में इस साल रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है। सैलानी रोहतांग में जुलाई तक बर्फ का दीदार कर सकेंगे। जलोड़ी दर्रा, सरयोलसर और हामटा पास में मई तक बर्फ देखने को मिलेगी। पहाड़ों में हुई रिकॉर्ड बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों के साथ साहसिक पर्यटन संचालकों के चेहरे खिले हुए हैं। लाहौल घाटी में पिछले एक माह से लगातार विंटर गेम्स चल रही हैं।
विज्ञापन


पर्यटन कारोबारी अनूप ठाकुर, देवेंद्र नेगी, गजेंद्र ठाकुर, किशन ठाकुर तथा ललित कुमार ने कहा कि समर पर्यटन सीजन के लिए तैयारियां पूरी हैं। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि इस साल गर्मियों के मौसम में सारे रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। ऑनलाइन सुविधा से जुड़े होटल मई तक के लिए 60 से 80 फीसदी तक बुक हैं। 15 अप्रैल के बाद पर्यटन कारोबार जोरों पर रहेगा। पर्यटन विकास निगम मनाली के एजीएम बीएस ओकटा ने कहा कि निगम के होटलों में मई के लिए धड़ाधड़ बुकिंग आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल तक पर्यटन कारोबार रहा ठप
कोरोना के चलते दो साल तक कुल्लू-मनाली का पर्यटन कारोबार पूरी तरह ठप रहा। जिले में करीब 2500 होटल, रेस्ट हाउस, होम स्टे तथा कॉटेज शामिल हैं। 2020 को पूरे वर्ष भर बंद रहे। 2021 में कई 50 फीसदी तक होटल व होम स्टे में ताला लगा रहा, जिससे 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार छिन गया और होटल कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा।  


साहसिक पर्यटन से जुड़े कारोबारियों में निराशा 
पर्यटन सीजन में कुल्लू-मनाली के बीच चलने वाले साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, लेकिन वर्तमान में दो माह से भी अधिक समय से जिले की साइटों में सन्नाटा है। रिवर रॉफ्टिंग प्वाइंट रायसन, बबेली और पिरड़ी के अलावा पैराग्लाइडिंग साइट डोभी, सोलंगनाला, फ्लाइन, गड़सा समेत बिजली महादेव में साहसिक गतिविधियां बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed