{"_id":"683d3c0dcf6bceb3fe015f9d","slug":"tourism-himachal-will-be-full-of-tourists-in-june-occupancy-was-up-to-90-percent-on-weekends-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Tourism: जून में सैलानियों से गुलजार रहेगा हिमाचल,वीकेंड पर रही 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Tourism: जून में सैलानियों से गुलजार रहेगा हिमाचल,वीकेंड पर रही 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी
Mon, 02 Jun 2025 11:23 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:23 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहेंगे। मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने और स्कूलों में छुट्टियों के चलते बाहरी राज्यों के सैलानी हिमाचल का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
सैलानी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जून माह में हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहेंगे। मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने और स्कूलों में छुट्टियों के चलते बाहरी राज्यों के सैलानी हिमाचल का रुख कर रहे हैं। शिमला, कुफरी, नारकंडा, मनाली, धर्मशाला और चंबा खजियार सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। इस हफ्ते वीकेंड पर भी हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। शिमला, कसौली और चायल में वीकेंड पर 80 से 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। सैलानियों की संख्या में इजाफा होने से कालका शिमला हाईवे पर भी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है।
विज्ञापन
पर्यटक वाहनों की संख्या को कसौली-गढ़खल मार्ग पर बार-बार जाम की समस्या पेश आई। शिमला में समर फेस्टिवल शुरू होने से भी टूरिस्टों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र चंद ठाकुर ने बताया कि जून का पूरा महीने में हिमाचल के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहेंगे। होटलों के कमरों की बुकिंग में तेजी आई है।
विज्ञापन
बाइकर ग्रुप कर रहे लाहौल-स्पीति का रुख
बाइक राइडिंग के लिए बाइकर ग्रुप लाहौल-स्पीति का रुख कर रहे हैं। प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां और शांत नदियां सैलानियों को आकर्षित कर रही हैं। ऊंची चोटियों, घुमावदार रास्तों और सुंदर दृश्यों का बाइक पर रोमांचक अनुभव लेने के लिए राइडर लाहौल-स्पीति पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन