{"_id":"627a6673799e0e294d26257c","slug":"tourism-himachal-started-buzzing-with-foreign-tourists-after-two-years-arriving-from-these-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन: दो साल बाद विदेशी सैलानियों से गुलजार होने लगा हिमाचल, इन देशों से पहुंच रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन: दो साल बाद विदेशी सैलानियों से गुलजार होने लगा हिमाचल, इन देशों से पहुंच रहे पर्यटक
Wed, 11 May 2022 11:11 AM IST
Krishan Singh
विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 May 2022 11:11 AM IST
सार
प्रदेश में हजारों लोग विदेशी पर्यटन कारोबार से जुड़े हैं। मार्च 2020 में कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बाद विदेशों से फ्लाइट्स पर रोक लगा दी गई थी। करीब दो साल तक विदेशी सैलानियों की आमद बेहद कम रही।
विज्ञापन
विदेशी सैलानी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो साल बाद हिमाचल में विदेशी सैलानियों ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। राजधानी शिमला सहित धर्मशाला, कुल्लू मनाली, लद्दाख और लाहौल-स्पीति विदेशी सैलानियों से गुलजार होने लगे हैं। प्रदेश में हजारों लोग विदेशी पर्यटन कारोबार से जुड़े हैं। मार्च 2020 में कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बाद विदेशों से फ्लाइट्स पर रोक लगा दी गई थी। करीब दो साल तक विदेशी सैलानियों की आमद बेहद कम रही।
विज्ञापन
बीते 27 मार्च से बाहरी देशों से फ्लाइट सेवा बहाल होने के बाद सैलानियों की आमद शुरू हुई है। ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों से विदेशी सैलानी हिमाचल पहुंच रहे हैं। शिमला में विदेशी सैलानियों के लिए हेरिटेज वॉक आयोजित करने वाले सुमित राज ने बताया कि दो साल बाद विदेशी सैलानियों की आमद शुरू होने से कारोबार फिर पटरी पर लौटने लगा है। शिमला में अपने पूर्वजों की यादें संजोने के लिए बड़ी संख्या में ब्रिटेन से सैलानी पहुंचते हैं। ब्रिटेन से नौ सैलानियों का दल उनके पास आया है। इस दल ने मशोबरा और जाखू की सैर की है।
विज्ञापन
आध्यात्मिक, साहसिक पर्यटन के लिए आ रहे विदेशी
आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन के अलावा योग और लंबे ठहराव के लिए बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी हिमाचल पहुंचने शुरू हो गए हैं। शिमला और धर्मशाला के अलावा विदेशी सैलानी मनाली, लद्दाख और लाहौल-स्पीति का रुख कर रहे हैं। दिल्ली से शिमला और धर्मशाला या फिर अमृतसर से शिमला और मनाली विदेशी सैलानियों का पसंदीदा रूट रहता है।
विज्ञापन
- अश्वनी बांबा, फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष
हिमाचल विदेशी सैलानियों की पहली पसंद
हिमालयी राज्यों में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक रहती है। पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में विभिन्न देशों से 71.71 लाख विदेशी पर्यटक देश के विभिन्न राज्यों में पहुंचे। विदेशी पर्यटकों की संख्या के आधार पर हिमालयी राज्यों में हिमाचल में सबसे अधिक 42,665 पर्यटक हिमाचल आए।
साल हिमाचल पहुंचे विदेशी सैलानी
2020 42,665
2019 3,82,876
2018 3,56,568
2017 4,70,992
2016 4,52,770
2015 4,06,108