फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourism Corporation will run deluxe bus on Manali-Leh route from July 1

HPTDC: मनाली-लेह रूट पर 1 जुलाई से हिमाचल पर्यटन निगम चलाएगा डीलक्स बस

Thu, 22 Jun 2023 05:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Jun 2023 05:55 PM IST
सार

पर्यटन निगम 1 जुलाई से मनाली से लेह के लिए अपनी बस सेवा शुरू करेगा। महज 14 घंटे में पर्यटक मनाली से लेह पहुंच सकेंगे। डीलक्स बस का किराया 1800 रुपये प्रति यात्री रहेगा।

विज्ञापन
Tourism Corporation will run deluxe bus on Manali-Leh route from July 1
पर्यटन निगम की डिलक्स बस सेवा(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया के सबसे लंबे दिल्ली-लेह रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा शुरू होने के बाद अब पर्यटन विकास निगम ने भी बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। पर्यटन निगम 1 जुलाई से मनाली से लेह के लिए अपनी बस सेवा शुरू करेगा। महज 14 घंटे में पर्यटक मनाली से लेह पहुंच सकेंगे। डीलक्स बस का किराया 1800 रुपये प्रति यात्री रहेगा। खास यह है कि पर्यटक इस बस में सफर के साथ ही पर्यटन स्थलों की सैर और बर्फ के बीच मस्ती भी कर सकेंगे। यह बस बारालाचा, तंगलांगला, दारचा, सूरज ताल और दीपक ताल जैसे पर्यटन स्थलों में रुकेगी। गौरतलब है कि एचआरटीसी ने दिल्ली-मनाली-केलांग-लेह रूट पर अपनी बस सेवा शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दुनिया का यह सबसे लंबा बस रूट है। अब पर्यटन निगम की डीलक्स बस मनाली से लेह रूट पर चलेगी। एक दिन छोड़कर चलने वाली यह बस मनाली-लेह मार्ग पर आने वाले विभिन्न पर्यटन स्थलों में रुकते हुए जाएगी। बारालाचा, तंगलांगला, सूरजताल, दीपकताल आदि पर्यटन स्थलों में रुककर पर्यटकों को बर्फीली वादियों की सैर भी करवाएगी। पर्यटन निगम ने बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। मनाली से यह बस सुबह पांच बजे लेह के लिए रवाना होगी। शाम को सात बजे पर्यटकों को यह बस लेह पहुंचाएगी। निगम के परिवहन अधिकारी रामपाल ने बताया कि बस का किराया 1800 रुपये प्रति सीट रहेगा। शिकुंला दर्रा के लिए मिलने वाली बस सुविधा के लिए अभी इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed