फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourism complex swimming pool gym and spa facilities will be built in Aauhar CM laid the foundation stone

Bilaspur News: औहर में बनेगा पर्यटन परिसर, स्वीमिंग पूल, जिम और स्पा की सुविधा, सीएम ने रखी आधारशिला

Sun, 14 Jul 2024 06:01 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 14 Jul 2024 06:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को बिलासपुर जिले के औहर में नए पर्यटन परिसर की आधारशिला रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा उपचुनाव परिणाम को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Tourism complex swimming pool gym and spa facilities will be built in Aauhar CM laid the foundation stone
बिलासपुर के औहर में पर्यटन परिसर का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिलासपुर के औहर में 33.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए पर्यटन परिसर की आधारशिला रखी। इस परिसर में होटल ब्लॉक, फूड कोर्ट और मनोरंजन क्षेत्र सहित आधुनिक सुविधाएं होंगी। दो साल के भीतर इसका काम पूरा होने की उम्मीद है। सीएम ने कहा कि नया परिसर अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यटकों की जरूरतों को पूरा करेगा। उन्होंने पर्यटन परिसर को गोबिंद सागर झील में जलक्रीड़ा गतिविधियों के साथ जोड़ने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांप्लेक्स का दूसरा चरण सड़क की विपरीत दिशा में बनाया जाएगा। दोनों ब्लॉक आपस में जुड़े होंगे।

विज्ञापन

 


इस चरण में बच्चों के लिए एक मनोरंजन पार्क, फूड कोर्ट और अन्य आवश्यक सुविधाएं होंगी और पूरी परियोजना पर 150 करोड़ रुपये की लागत आएगी। राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पर्यटन एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है और राज्य के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के महत्वपूर्ण अवसर भी इस क्षेत्र में मिलते हैं। परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर स्वीमिंग पूल, जिम और स्पा, पेंट्री, स्टोर, बैक ऑफिस और शौचालय की सुविधा होगी। पहली मंजिल पर पूल के लिए एक इंडोर गेम रूम, एक लॉबी क्षेत्र, चार मसाज रूम और अतिरिक्त शौचालय की सुविधाएं शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त, परिसर में 50 केएलडी की क्षमता वाला एक प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट होगा। हरी घास, रॉयल पाम के पेड़ और एक स्प्रिंकलर सिस्टम शामिल होगा।



'जनता ने नकारी खरीद-फरोख्त की राजनीति'
मुख्यमंत्री ने विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की सीटों की संख्या एक बार फिर 40 करने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने छह विधायकों को घर भेजकर ऑपरेशन लोटस और खरीद-फरोख्त की राजनीति को नकार दिया है। इससे भाजपा की साजिश के खिलाफ कड़ा संदेश गया है। आदर्श आचार संहिता के कारण विकास कार्य बाधित हुए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद कांग्रेस सरकार प्रदेश के हित में निर्णय लेना शुरू कर देगी। इस अवसर पर उन्होंने जनता की समस्याएं भी सुनीं। लम्बरदार जन कल्याण संघ ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 31,000 रुपये का चेक भेंट किया। इस दौरान उनके साथ मंत्री राजेश धर्माणी, पूर्व विधायक बाबू राम गौतम, तिलक राज, कांग्रेस नेता विवेक कुमार, डॉ. पुष्पिंदर वर्मा, उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक मौजूद रहे।

'होटल में होंगे 40 गेस्ट रूम, फूड कोर्ट में 214 लोगों के बैठने की व्यवस्था'
होटल ब्लॉक में रिसेप्शन-कम-वेटिंग एरिया, 60 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक रेस्टोरेंट, 30 लोगों के लिए एक कॉन्फ्रेंस रूम, 400 लोगों के बैठने के लिए एक धाम हॉल, 300 लोगों के लिए एक बैंक्वेट हॉल, रेस्ट रूम, किचन और शौचालय होंगे। होटल में 40 गेस्ट रूम भी होंगे और फूड कोर्ट में 214 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी और इसमें आठ स्टॉल, एक पिकअप एरिया, पुरुषों और महिलाओं के लिए कॉमन टॉयलेट, बच्चों के खेलने का क्षेत्र और एक ग्रीन एरिया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed