Kullu: हाईवे बहाली के लिए पर्यटन कारोबारियों ने किया श्रमदान, पत्थर उठाकर नदी किनारे क्रेटवॉल लगाने का कार्य
एसोसिएशन के अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश की अगुवाई में 5 लोग दिनभर क्रेटवाॅल लगाने का कार्य करते रहे। बुद्धि प्रकाश का कहना हैं प्रशासन , प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार सड़क के पुनः निर्माण कार्य में जुटे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी-मनाली हाईवे के पुनः निर्माण के के लिए पर्यटन कारोबारियों ने खुद भी मोर्चा संभाल लिया है। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन स्वयं काम करने ब्यास नदी के तट पर पहुंच गए। बड़े-बड़े पत्थर उठाकर नदी किनारे क्रेटवॉल लगाने का कार्य किया गया। ठेकेदार के मिस्त्री और मजदूरों के साथ दिनभर लगभग आठ लोग कार्य में जुटे रहे। 8 जुलाई को आई बाढ़ से मनाली से कुल्लू तक सड़क को भारी नुकसान हुआ है। सड़क के दुरूस्त न होने से पर्यटन कारोबारी चिंतित हैं। विभिन्न संगठनों ने उपायुक्त से मुलाकात कर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश की अगुवाई में 5 लोग दिनभर क्रेटवाॅल लगाने का कार्य करते रहे।
बुद्धि प्रकाश का कहना हैं प्रशासन , प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार सड़क के पुनः निर्माण कार्य में जुटे हैं। अभी सड़क सिंगललेन खुली है। इसे डबललेन किया जाना है। यह कार्य मशीनों से नहीं हो सकता। लिहाजा वह श्रमदान करने आए हैं। ठेकेदार से बात की है, वह कल से और सामान मुहैया करवाएगा। अगर मनाली के सभी पर्यटन कारोबारी श्रमदान करने आएं तो जल्द सड़क डबललेन हो जाएगी। उधर, एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान ने कहा कि क्रेटवाॅल लगाने के कार्य में लगे ठेकेदार को मजदूर बढ़ाने के लिए कहा गया है। एक-दो दिन में कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा।