फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   touist in Shimla

फिर बढ़ने लगी हिल्सक्वीन में सैलानियों की आमद, वीकेंड पर 40 फ़ीसदी बढ़ी ऑक्युपेंसी

Sat, 31 Oct 2020 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
touist in Shimla
शिमला। नवरात्र के बाद एक बार फिर हिल्सक्वीन शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ने लगी है। इस वीकेंड पर पिछले सप्ताह के मुकाबले होटलों की ऑक्यूपेंसी में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। वीकेंड पर शहर के होटलों में 60 फ़ीसदी कमरे बुक हो गए हैं। नवरात्र के दौरान पिछले हफ्ते शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी गिरकर 20 फ़ीसदी पहुंच गई थी। शनिवार को दोपहर के समय कार्ट रोड स्थित दोनों पार्किंग पैक हो गई, जिसके बाद कार्ट रोड पर जाम की स्थिति बन गई। जाम के कारण सैलानियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को शिमला के रिज मैदान और माल रोड पर दिनभर सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। शिमला के अलावा सैलानियों ने साथ लगते पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा और नालदेहरा का भी रुख किया। बीते सप्ताह नवरात्रों के चलते शिमला में सैलानियों की आमद एकाएक गिर गई थी, जिसमें इस हफ्ते सुधार आया है। पर्यटन कारोबारियों का मानना है कि आने वाले हफ्तों में सैलानियों की आमद में और अधिक इजाफा होगा। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि इस वीकेंड पर शिमला के होटलों में ऑक्यूपेंसी 50 से 60 फ़ीसदी तक पहुंच गई है जो कि पिछले सप्ताह के मुकाबले करीब 40 फ़ीसदी अधिक है। गुलमर्ग रीजेंसी और लैंडमार्क होटल के संचालक गोपाल अग्रवाल ने बताया कि आने वाले हफ्तों में शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। शिमला के होटल ध्रुव के महाप्रबंधक सचिन सूद ने बताया कि वीकेंड पर उनके होटल में 65 फ़ीसदी तक ऑक्यूपेंसी पहुंच चुकी है। शुक्रवार को होटल के अधिकतर कमरे बुक थे। अगले हफ्ते करवाचौथ पर भी बड़ी संख्या में टूरिस्टों की शिमला पहुंचने की उम्मीद है। एडवेंचर रिजॉर्ट न्यू कुफरी के प्रबंध निदेशक प्रतीक ठाकुर ने बताया कि पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते सैलानियों की आमद में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद लेने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में सैलानियों ने एडवेंचर रिजॉर्ट का रुख किया।
विज्ञापन

50 से 60 फीसदी पहुंची ऑक्यूपेंसी : संजय
शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि पिछले हफ्ते के मुकाबले इस वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ी है। शहर के होटलों में वीकेंड पर ऑक्यूपेंसी 50 से 60 फ़ीसदी तक पहुंच गई है। आने वाले दिनों में पर्यटन कारोबार के जोर पकड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed