फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Toppers welcomed with band music at Khalag School

Shimla News: खलग स्कूल में टॉपरों का बैंडबाजे के साथ स्वागत

Mon, 25 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Toppers welcomed with band music at Khalag School
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलग में सोमवार को दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का विद्यालय पहुंचने पर बैंड-बाजों और फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। प्रवक्ता मनोहर ठाकुर ने बताया कि दसवीं कक्षा में समीक्षा ने 95 प्रतिशत अंक लेकर पहला, देवेश ने 94 प्रतिशत के साथ दूसरा तथा मयंक ने 92 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बारहवीं विज्ञान संकाय में आंचल मेहता ने 88 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, आदर्श ने 79 प्रतिशत के साथ द्वितीय और हिमाक्षी शर्मा ने 76 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में गरिमा ने 89.2 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए अन्य छात्रों को भी उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article