फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Toppers of examinations were honoured in the function of SD School

Shimla News: एसडी स्कूल के समारोह में परीक्षाओं के टॉपर सम्मानित

Mon, 19 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Toppers of examinations were honoured in the function of SD School
बारहवीं की मेरिट लिस्ट में पूजा ने पाया हैै 9वां स्थान
विज्ञापन

स्कूल की कक्षाओं में अव्वल रहे विद्यार्थी भी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के सनातन धर्म स्कूल में सोमवार को मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में 9वां रैंक पाने वाली छात्रा पूजा ठाकुर को प्रोत्साहन राशि भेंट की गई। इसके साथ ही कार्यक्रम में स्कूल के दसवीं और बारहवीं कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।

बोर्ड की मेरिट में आने वाली छात्रा पूजा ठाकुर को 11000 रुपये, स्कूल मेरिट में दूसरा स्थान पाने वाले सोमनाथ को 31 सौ रुपये और तीसरा स्थान पाने वाले ईशान कौशल को 11 सौ रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई। बारहवीं कक्षा के वाणिज्य संकाय में स्कूल में प्रथम आने पर आर्यन कुमरा को 31 सौ रुपये, दूसरे स्थान पर रही साक्षी तोमर को 21 सौ और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले राधिका प्रभाकर तथा अभय ठाकुर को 11 सौ रुपये दिए गए। निकिता गौतम, स्नेहा हिमराल, अनु कुमारी को भी सम्मान राशि दी गई। दसवीं की परीक्षा में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले विद्यार्थियों नशरा, गुंजन और ईशान को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सभा के प्रधान अजय सूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक लाल सूद, उपप्रधान गोपाल डोरा, सुभाष चंद्र महासचिव धर्मपॉल पूरी, उपसचिव अशोक सोहल, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश सूद, स्कूल प्रबंधक रक्षित भागड़ा, स्कूल उपसचिव विशाल सूद, अश्विनी और स्कूल अध्यापकों तथा अभिभावकों ने हिस्सा लिया। पार्षद सुषमा कुठियाला ने सम्मान राशि में स्थानीय पार्षद सुषमा कुठियाला ने भी सहयोग दिया। प्रचार मंत्री सुमनपॉल दत्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article