फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Top officials busy preparing for the swearing-in ceremony of the himachal new govt

Himachal New Govt: नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुटे शीर्ष अधिकारी

Fri, 09 Dec 2022 09:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Dec 2022 09:43 PM IST
सार

प्रदेश के शीर्ष अधिकारी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुट गए हैं। मुख्य सचिव आरडी धीमान की अध्यक्षता में शुक्रवार को अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें राज्य सरकार के कई प्रमुख अधिकारी शामिल हुए। 

विज्ञापन
Top officials busy preparing for the swearing-in ceremony of the himachal new govt
आरडी धीमान नए मुख्य सचिव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शीर्ष अधिकारी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुट गए हैं। मुख्य सचिव आरडी धीमान की अध्यक्षता में शुक्रवार को अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें राज्य सरकार के कई प्रमुख अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री का चेहरा और मंत्री तय होते ही शपथ ग्रहण समारोह होगा। बेशक, अभी कांग्रेस विधायक दल में मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने के लिए घमासान चल रहा है। बावजूद इसके सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह की पूरी तैयारी कर ली है। परंपरा के अनुसार यह शपथ ग्रहण समारोह शिमला के रिज मैदान पर ही होगा। इसके लिए क्या-क्या करना है, उस संबंध में मुख्य सचिव आरडी धीमान ने सामान्य प्रशासन विभाग और अन्य विभागों के बड़े अधिकारियों के साथ शुक्रवार को लंबी मंत्रणा की। 

विज्ञापन


नई सरकार में होंगे मुख्यमंत्री के अलावा 11 मंत्री, खाली भी रखे जा सकते हैं एक-दो पद 
प्रदेश में नई सरकार में मुख्यमंत्री के अलावा 11 मंत्री होंगे। पांच साल पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी तो उस वक्त सभी 11 मंत्रियों की एक साथ शपथ हुई थी, जबकि दस साल पहले वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी तो उस समय मंत्रियों के दो पद रिक्त रखे गए थे और पहले 9 मंत्री बनाए गए थे। दो मंत्री अनिल शर्मा और कर्ण सिंह बाद में बनाए गए थे। ऐसे में यह भी संभव है कि मंत्रियों के एक-दो पद खाली रखे जाएंगे, जिससे विधायकों मेें असंतुष्टि न हो और कुछ समय बाद ही दोबारा शेष मंत्री बनाए जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed