{"_id":"6242ef28fc3c90145175fd7b","slug":"took-away-the-security-cover-now-the-fear-is-gone-say-student-mandi-shimla-news-sml403984731","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : ले लिया सुरक्षा कवच, अब दूर हुआ डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : ले लिया सुरक्षा कवच, अब दूर हुआ डर
Tue, 29 Mar 2022 07:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 07:36 PM IST
सार
अधिकतर छात्राओं ने कहा कि वे नए शैक्षणिक सत्र के लिए तैयार हैं। सोमवार को करीब 120 छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान उनमें उत्साह दिखा। 12 से 14 साल की छात्राओं का टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंडी गर्ल्स स्कूल में वैक्सीन लगवाने के लिए पंजीकरण करवाती छात्राएं।
- फोटो : Mandi
विस्तार
राजकीय कन्या स्कूल मंडी में कोरोना वैक्सीन लेने के बाद छात्राएं आपस में बतियां रही थीं, अब ले लिया सुरक्षा कवच। डर भी दूर हुआ और अब नए शैक्षणिक सत्र से हर रोज स्कूल आएंगी। कोरोना के खौफ से कभी स्कूल खुल रहे थे तो कभी बंद हो रहे थे। अब शायद ऐसा नहीं होगा, सुचारु रूप से पढ़ाई होगी। स्कूल आकर ही पढ़ाई अच्छी होती है।
विज्ञापन
अधिकतर छात्राओं ने कहा कि वे नए शैक्षणिक सत्र के लिए तैयार हैं। सोमवार को करीब 120 छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान उनमें उत्साह दिखा। 12 से 14 साल की छात्राओं का टीकाकरण किया जा रहा है। टीका लगवाने के बाद सभी खुद को सुरक्षित महसूस कर रही थीं।
विज्ञापन
छात्राओं का शत प्रतिशत टीकाकरण किया जा रहा है। इस दौरान किसी में खौफ नहीं है बल्कि सभी उत्साहित हैं कि उन्हें सुरक्षा कवच मिल रहा है। टीकाकरण के बाद भी किसी तरह की शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
-हुकम चंद, उपप्रधानाचार्य, कन्या स्कूल मंडी
लाइव रिपोर्ट: अपनी बारी का किया इंतजार
दिन : सोमवार। स्थान: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला मंडी। समय : सुबह पौने ग्यारह बजे। स्कूल परिसर में टीकाकरण करवाने के लिए उत्साहित छठी से लेकर 8वीं कक्षा की छात्राएं अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। कुछ देर बाद टीकाकरण शुरू हुआ। टीकाकरण केंद्र पर बैठे कर्मचारी और छात्राओं ने मास्क पहने थे। कर्मचारी भी सुरक्षित तरीके से टीकाकरण कर रहे थे। वैक्सीन लेने के बाद सभी प्रतीक्षा कक्ष में बैठे और खूब बातचीत की।
- छात्रा अंशिता ने बताया कि टीकाकरण के बाद उन्हें एक सुरक्षा का अनुभव हो रहा है। टीकाकरण से वह खुश है और अगले सत्र से सुचारु पढ़ाई के लिए तैयार है।
- छात्रा नीलाक्षी शर्मा ने कहा कि मेरे घर में सभी को टीका लग गया था। मैं ही बिना टीके की रह गई थी। अब यह टीका लगने के बाद मैं बहुत खुश हूं।
-छात्रा रजनी अटवाल ने बताया कि टीकाकरण से कोविड का खतरा नहीं रहेगा और हम अगली कक्षा में सुचारु पढ़ाई कर पाएंगे। इससे पहले हमेशा कोविड का डर रहता था।
-प्रीति ठाकुर ने कहा कि टीकाकरण हमारा सुरक्षा का कवच है। इसे लगवाने के बाद अब हमारी सुरक्षा होगी और कोविड का खतरा नहीं रहेगा, इससे हमारी पढ़ाई बेहतर होगी।
- छात्रा अन्नया ने बताया कि टीकाकरण के लिए वह बहुत दिनों से उत्साहित थी, अब जाकर उसे टीका लगा है। टीकाकरण के बाद बहुत ही अधिक खुश हूं।