{"_id":"670f4ffe3d3bacea4100e25f","slug":"tomato-prices-in-himachal-pradesh-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tomato Prices: त्योहारी सीजन में राहत, हिमाचल में 40 रुपये तक गिर गए टमाटर के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tomato Prices: त्योहारी सीजन में राहत, हिमाचल में 40 रुपये तक गिर गए टमाटर के दाम
Wed, 16 Oct 2024 11:04 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/शिमला/सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/शिमला/सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 16 Oct 2024 11:04 AM IST
सार
त्योहारी सीजन में 120 रुपये किलो तक बिक रहे टमाटर के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
टमाटर के दाम गिरे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहारी सीजन में 120 रुपये किलो तक बिक रहे टमाटर के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। मंडी की कांगनी सब्जी मंत्री में थोक में टमाटर 40 से 45 रुपये किलो की दर से बिका। उधर सोलन में थोक में टमाटर 21 से 64 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका। हालांकि, शिमला में टमाटर के दामों में फिर तेजी आई है। शिमला की मंडी में बुधवार को थोक भाव 70 रुपये तक चल गया है। वहीं उपभोक्ताओं को 70 से 80 रुपये किलो टमाटर मिला। मंडी जिले में टमाटर के दाम में 40 रुपये तक की गिरावट आई है।
विज्ञापन
मंडी में उपभोक्तओं को टमाटर 80 रुपये मिला। सोलन में ग्राहकों को टमाटर 50 से 90 रुपये किलो तक मिला। कांगनी सब्जी मंडी के प्रधान दीनानाथ सैनी ने बताया कि एक सप्ताह पहले मंडी में थोक में टमाटर 80 से 75 रुपये किलो बिका था। अब लोकल टमाटर आने से दाम में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन में टमाटर 60 से 80 रुपये किलो ही रह सकता है। सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों की रसोई से सब्जियां गायब हो गई हैं। आसमान छू रही महंगाई और सब्जियों की बढ़ती कीमतों में सब्जी विक्रेता और खरीदार दोनों परेशान हैं।
विज्ञापन