फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   toll fees will be deducted without stopping vehicle at toll barrier

अब बैरियर पर बिना वाहन रोके ही कटेगी टोल फीस, जानिए कैसे

Sun, 03 Dec 2017 02:57 PM IST
अखिलेश महाजन/अमर उजाला, मंडी
अखिलेश महाजन/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 03 Dec 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
 toll fees will be deducted without stopping vehicle at toll barrier

टोल बैरियरों पर आपको को टोल फीस चुकाने के लिए वाहन रोक कर इंतजार करने की जरूरत नहीं। अब बिना वाहन रोके ही ऑटोमेटिक टोल फीस कट जाएगी। 

विज्ञापन











चौपहिया वाहनों की विंड स्क्रीन पर फास्ट टैग चिप लगाओ और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधीन आने वाले टोल बैरियर पर आपको कोई नहीं रोकेगा। बैरियर में लगे कैमरे आपकी चिप को स्कैन करेंगे और ऑटोमेटिक आपकी टोल फीस कट जाएगी। 
विज्ञापन


इससे जाम में नहीं फंसने से जहां आपका समय बचेगा, वहीं पेट्रोल की बचत भी होगी। उलटा कैश बैक भी आएगा। टोल कटने की सूचना सीधे आपके मोबाइल फोन पर आ जाएगी। समय और पर्यावरण को बचाने के लिए हिमाचल में एक दिसंबर से फास्ट टैग सुविधा शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी गाडि़यों में तो खुद चिप लगानी होगी जबकि दिसंबर से आने वाली नई गाडि़यों में कंपनी खुद चिप लगाकर दे रही है। इसे अब अनिवार्य बनाया जा रहा है। चिप ऑनलाइन रिचार्ज होगी। 

फास्ट टैग के लिए होगी बैरियर पर अलग लेन

 toll fees will be deducted without stopping vehicle at toll barrier

हिमाचल प्रदेश कामन सर्विस सेंटर के कनवीनर संजय भारद्वाज ने बताया यह सुविधा जल्द एसबीआई की तमाम शाखाओं के अलावा लोकमित्र और डिजिटल केंद्रों में भी मिलेगी। इससे सूबे के अलावा चंडीगढ़, जम्मू, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में एनएच बैरियर को क्रॉस करने वाले हजारों लोगों खासकर उद्यमियों को फायदा मिलेगा। 

फास्ट टैग अत्याधुनिक रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटीफिकेशन तकनीक पर आधारित है। फास्ट टैग लेने के लिए आपको वाहन का पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद आपको चिप जारी की जाएगी। इस चिप को वाहन की विंड स्क्रीन पर लगाना होगा।

बैरियरों में फास्ट टैग गाडि़यों के गुजरने लिए अलग लेन की व्यवस्था होगी। जैसे ही आपका वाहन गुजरेगा, वहां लगे आधुनिक कैमरे से चिप स्कैन होगी और टोल बैरियर का चार्ज कट जाएगा।

कल से शिमला-सोलन में होगा पंजीकरण

 toll fees will be deducted without stopping vehicle at toll barrier


इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत कार्यान्वयन एजेंसी ई गवर्नेंस सर्विस ऑफ इंडिया के सामान्य सेवा केंद्र की ओर से यह सुविधा दी जा रही है। मंत्रालय का एसबीआई से करार हुआ है।

सोमवार से सोलन और शिमला में एसबीआई के प्रमुख बैंकों में इस सुविधा के लिए काउंटर लगेगा। बाद में संबंधित आरएलए (रीजनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी) के पास भी फास्ट टैग मिलना शुरू होंगे।

ये दस्तावेज और इस तरह करें रिचार्ज
वाहन के पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, आरसी, कलर फोटो, पैनकार्ड देना होगा। केवाईसी फार्म भरने के बाद आपको चिप जारी होगी। उसके बाद आईडी और पासवर्ड मिलेगा। संबधित साइट पर आनलाइन रिचार्ज आदि का लाभ पा सकेंगे।

हर बार गुजरे तो 7.5 फीसदी कैश बैक

 toll fees will be deducted without stopping vehicle at toll barrier


सुविधा से जुड़ने वाले वाहन चालकों को हर बार प्लाजा से गुजरने पर 7.5 फीसदी कैशबैक की सुविधा मिलेगी। टोल का मैसेज आने से गाड़ी की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। अगर आपकी गाड़ी को कोई चुराकर ले जाता है तो टोल पर पकड़ा जा सकता है। 

पर्यावरण प्रदूषण कम होगा 
पेट्रोलियम सर्विलेंस रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोध के मुताबिक खड़ी गाड़ी 30 सेकंड में .5 एमएल तक पेट्रोल फूंकती है। ऐसे में बैरियरों पर गाड़ी खड़ी न होने से पर्यावरण को भी प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed