फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Toilets closed in shimla

बाजारों में मरम्मत कार्य के लिए बंद कर दिए शौचालय

Sat, 22 Jan 2022 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Toilets closed in shimla
लोग परेशान, एमसी से राहत का आग्रह, लोअर बाजार और मिडल बाजार के अधिकतर शौचालय बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में सफाई और मरम्मत के नाम पर नगर निगम ने एकसाथ कई सार्वजनिक शौचालय बंद कर दिए हैं। लोअर बाजार, मिडल बाजार में कई शौचालय बंद होने से कारोबारियों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बीते एक महीने से कई शौचालयों में मरम्मत कार्य चल रहा है। मिडल बाजार के अलावा लोअर बाजार टनल, बुक मार्केट, गंज समेत कई शौचालय में स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले नगर निगम मरम्मत कार्य करवा रहा है। कारोबारियों ने कहा कि शौचालयों की मरम्मत होनी चाहिए लेकिन नगर निगम को बारी-बारी इनका काम करना चाहिए था। अब एकसाथ सभी शौचालय बीते एक महीने से बंद है। इससे लोगों और कारोबारियों को शौच जाने के लिए अब मालरोड और सब्जी मंडी की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

आम जनता के साथ सैलानी भी परेशान हो रहे हैं। लोअर बाजार पार्षद इंद्रजीत सिंह ने इस मामले को सदन में भी उठाया था लेकिन इसके बावजूद लोगों को इनकी सुविधा नहीं मिल रही। शिमला व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अजय सरना ने कहा कि नगर निगम को जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर से पहले हो रहा काम
इन सभी शौचालयों में मरम्मत कार्य टेंडर से पहले ही किया जा रहा है। कई शौचालयों के टेंडर अब खुलने हैं लेकिन मौके पर कई दिन से काम चल रहा है। इससे ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया पर फिर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि निगम प्रशासन का कहना है कि सुलभ के जरिये ही इसका रखरखाव किया जा रहा है। जनता को परेशानी न झेलनी पड़े इसलिए जल्द काम पूरा करने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed