फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   todays active corona cases of shimla himachal 22 march 2021, three covid positive patient died

हिमाचल में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, 231 नए मामले, वैक्सीन लगवाने के बाद डॉक्टर पॉजिटिव

Mon, 22 Mar 2021 09:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Mar 2021 09:14 PM IST
सार

  • हिमाचल में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत
  • प्रदेश में कोरोना के 231 नए मामले
  • कोरोना के सक्रिय मामले 1385 पहुंचे
  • औद्योगिक क्षेत्रों में सैंपल बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
todays active corona cases of shimla himachal 22 march 2021, three covid positive patient died
कुल्लू में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना ने फिर से विकराल रूप धारण कर लिया है। सोमवार को प्रदेश में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में कांगड़ा जिले का 49 वर्षीय व्यक्ति, ऊना का 52 वर्षीय व्यक्ति और मंडी जिले की 45 वर्षीय महिला शामिल है। ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा के थानाकलां कस्बे में मौत के बाद  व्यक्ति के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके आलावा मृतक ने एक सप्ताह पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीन भी लगवाई थी। बताया जा रहा है कि वैक्सीन लगवाने के बाद से व्यक्ति अस्वस्थ था। सोमवार को व्यक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में उपचार के लिए भर्ती करवाया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद इसे मृत घोषित कर दिया। जब मृतक का कोरोना टेस्ट किया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

विज्ञापन


उधर, प्रदेश में 231 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला ऊना में 108, कांगड़ा 41, सोलन में 26, सिरमौर 23, बिलासपुर सात, शिमला 11, हमीरपुर 10, कुल्लू तीन और मंडी में दो नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में चार विद्यार्थियों और एक स्वास्थ्य कर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।  ऊना में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के कई केंद्रों के 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पांवटा साहिब के तहत पुरुवाला तिब्बतन स्कूल के सात विद्यार्थी भी पॉजिटिव आए हैं। हिमाचल में कोरोना के मामले बढ़ने सरकार ने अलर्ट कर दिया है। जिला ऊना, कांगड़ा, सिरमौर और सोलन के औद्योगिक क्षेत्रों में सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। आगामी दिनों में सरकार कोरोना पर काबू पाने के लिए सख्त निर्णय ले सकती है।  
विज्ञापन


उधर, प्रदेश में सोमवार को कोरोना की जांच के लिए 4354 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 3939 की रिपोर्ट निगेटिव और 335 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 60878 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 1385 हो गए हैं। अब तक 58466 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1008 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 78,  चंबा पांच, हमीरपुर 70, कांगड़ा 276 , किन्नौर सात, लाहौल-स्पीति शून्य, कुल्लू 23, मंडी 54, शिमला 133, सिरमौर 72, सोलन 199 और ऊना जिले में 468 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर जिले के स्वास्थ्य खंड बड़सर के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी में तैनात एक महिला चिकित्सक कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बावजूद कोरोना पॉजिटिव आ गई है। चिकित्सक को खांसी, बुखार की शिकायत होने पर जब उसने प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र भोटा में रविवार को कोविड-19 का टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चिकित्सक ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा रखी हैं। रिपोर्ट  पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सक गृह संगरोध में है। बीएमओ बड़सर नरेश कुमार ने कहा कि चिकित्सक गृह संगरोध में है। 



कोरोना संक्रमित महिला ने नवजात को दिया जन्म
कमला नेहरू अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला ने एक नवजात को जन्म दिया है। महिला को धामी से यहां रेफर किया गया था। बाल रोग चिकित्सकों ने बच्चे की हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिफ्ट कर दिया है। केएनएच की वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंबिका चौहान ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed