फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Today will be Private Members Day in the Himachal Assembly Session, walkout, bills introduced and passed.

Himachal Assembly Session: ठेकेदारों के लंबित भुगतान पर तपा सदन, नारेबाजी कर भाजपा ने किया वाकआउट

Thu, 21 Sep 2023 08:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Sep 2023 08:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि एक भी ठेकेदार की पेमेंट नहीं रोकी है। विपक्ष के पास तथ्य हैं तो संबंधित मंत्रियों को दें। सत्ता संभालने पर हमें खाली तिजोरी मिली।

विज्ञापन
Today will be Private Members Day in the Himachal Assembly Session, walkout, bills introduced and passed.
नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर गए पिपक्षी सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग में ठेकेदारों के लंबित भुगतान को लेकर गुरुवार को विधानसभा में माहौल खूब गरमाया। नारेबाजी कर भाजपा ने प्रश्नकाल के दौरान सदन से वाकआउट कर दिया। भाजपा विधायकों ने पूंजीगत व्यय में कटौती का आरोप लगाया। इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में खूब नोकझोंक हुई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि एक भी ठेकेदार की पेमेंट नहीं रोकी है। विपक्ष के पास तथ्य हैं तो संबंधित मंत्रियों को दें। सत्ता संभालने पर हमें खाली तिजोरी मिली। बीते वित्त वर्ष के तीन माह इधर-उधर से पैसा लेकर किसी तरह काम चलाया। इस पर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर झूठ बोलकर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की अंतिम तिमाही में सरकार से विभिन्न विभागों के बजट में हुई कटौती का ब्योरा मांगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

कहा कि लिखित जवाब में सूचना तथ्यों से परे है। लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग को 700 करोड़ रुपया जारी नहीं हुआ। सरकार तथ्यों को छिपा रही है। पैसा जारी नहीं होने से ठेकेदारों को पेमेंट नहीं मिल सकी। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने किसी की पेमेंट नहीं रोकी। आपके पास कोई लिस्ट है तो हमे दें। इस पर रणधीर शर्मा ने कहा कि यह जानकारी तो उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी दे सकते हैं। इस दौरान जयराम ठाकुर अनुपूरक सवाल उठाने की मांग करने लगे। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर जब से नेता विपक्ष की कुर्सी पर बैठे हैं, बार-बार उठते रहते हैं। लगता है कि इनकी कुर्सी में स्प्रिंग लग गए हैं। इस पर विपक्ष के सदस्यों ने नारेबाजी शुरू करते हुए मुख्यमंत्री पर झूठी जानकारी देने का आरोप लगाते हुए सदन से वाकआउट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष में नेतृत्व का संकट : मुकेश
विपक्ष के वाकआउट पर उपमुख्यमंत्री मुकेश ने कहा कि भाजपा में नेतृत्व का संकट खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री पर झूठी सूचना देने का आरोप लगाना असंसदीय है। उन्होंने विपक्ष के व्यवहार की निंदा की। जनता ने भाजपा विधायकों को बताया है कि विधानसभा के पहले तीन दिनों में आप पिट गए हैं। राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के प्रस्ताव का भी भाजपा ने समर्थन नहीं किया। भाजपा तो हिमाचल के गठन के भी खिलाफ थी। मुकेश ने शायराना अंदाज में कहा कि अभी से आंख में आंसू आ गए, अभी तक हमने दास्तां छेड़ी नहीं।


लगता है नेता विपक्ष को डांट पड़ी है: सीएम
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के प्रस्ताव का समर्थन नहीं करने पर लगता है कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर को बीती रात को भाजपा नेताओं ने डांटा होगा। इस कारण उन्हें नींद नहीं आई होगी। सुक्खू ने कहा कि आज जयराम ठाकुर गुस्से में आ गए हैं, वैसा यह उनका व्यवहार नहीं है। जयराम तनाव में लग रहे हैं। हिमाचल को अपने हक लेना आते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार की अंतिम तिमाही का लोक निर्माण विभाग का 171 करोड़ और जल शक्ति विभाग का 143 करोड़ खर्च नहीं हो पाया। इसका मतलब यह नहीं कि वह खत्म हो गया।

बोलने से पहले वास्तविक स्थिति पता करें सीएम : जयराम
विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने सदन में गलत जानकारी देकर गुमराह करने का प्रयास किया है। ठेकेदारों को पिछले नौ महीनों से पेमेंट नहीं दी जा रही है। ठेकेदार अपने मजदूरों को दिहाड़ी नहीं दे पा रहे हैं। जो मशीनरियां उन्होंने लोन लेकर ली हैं, उसकी पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं। सरकार जवाब देने से पहले लोक निर्माण व जल शक्ति विभाग से पहले पता तो कर ले कि वास्तविक स्थिति क्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार ने जो बजट अलॉट किया था, वह काम नहीं करवाए और अब बजट वापस लिया जा रहा है। यह प्रदेश के लोगों के हितों से खिलवाड़ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed