फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   tobacco use will be reduced by 10 percent by 2025 in Himachal

Tobacco Control Program: हिमाचल में वर्ष 2025 तक तंबाकू के उपयोग में लाई जाएगी 10 फीसदी तक कमी

Fri, 20 Oct 2023 07:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Oct 2023 07:25 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश राज्य को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य होने के लिए सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गोपाल चौहान ने प्राप्त किया।

विज्ञापन
tobacco use will be reduced by 10 percent by 2025 in Himachal
तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के लिए हिमाचल को किया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनआईएचएफडब्ल्यू की ओर से शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2025 तक तंबाकू के उपयोग को 10 फीसदी से कम और 2030 तक फीसदी से कम करने की रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य होने के लिए सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गोपाल चौहान ने प्राप्त किया। 2 अक्तूबर 2010 को शिमला को पहला साक्ष्य आधारित धूम्रपान मुक्त शहर घोषित किया गया।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश 2013 में भारत के सभी 21 बड़े राज्यों में से पहला धूम्रपान मुक्त राज्य बन गया है। हिमाचल प्रदेश ने 2016 में तंबाकू विक्रेताओं को लाइसेंस देने के लिए एक कानून बनाया है। राज्य ने ई-सिगरेट, गुटखा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। आशा कार्यकर्ताओं (ई हेल्थ कार्ड) के माध्यम से की गई निगरानी से पता चलता है कि राज्य में वयस्क तंबाकू के उपयोग में 11.6 फीसदी की और कमी आई है। घरों में निष्क्रिय धूम्रपान 82.5 से घटकर 32.9 फीसदी हो गया है। नवीनतम ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वेक्षण के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 13-15 आयु वर्ग के बीच तंबाकू का उपयोग 1.1 फीसदी है जो भारत में सबसे कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed