फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   to improve academic standards University will make calendar for

Shimla News: अकादमिक स्तर सुधारने के लिए कैलेंडर बनाएगा विवि

Thu, 03 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
to improve academic standards 
University will make calendar for
एचपीयू के कुलपति ने बैठक में विभागाध्यक्षों को दिए निर्देश, शिक्षक बनाएंगे आत्म मूल्यांकन रिपोर्ट
विज्ञापन

पेटेंट और शोध प्रोजेक्ट के लिए करना होगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने एचपीयू के विभागाध्यक्षों, अधिष्ठाताओं तथा वैधानिक अधिकारियों से साथ शैक्षणिक स्तर सुधारने को लेकर बैठक की। कुलपति ने ऑनलाइन जुड़कर अकादमिक शोध कार्यों की रिपोर्ट ली और अकादमिक स्तर सुधारने के लिए कैलेंडर बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह हर शिक्षक से आत्म मूल्यांकन रिपोर्ट और विभाग की प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार करवाएं। उन्होंने सभी अधिष्ठाताओं से एक-एक करके उनके संकायों में अकादमिक गतिविधियों की जानकारी ली और हर विभाग को अकादमिक कैलेंडर बनाने के निर्देश दिए। कैलेंडर में यह बताना होगा कि सुधार के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने विभागों को पेटेंट की संख्या बढ़ाने, अलग-अलग एजेंसियों से शोध के प्रोजेक्ट प्राप्त करने, हर विभाग में शोध कार्य, प्रकाशन कार्य बढ़ाने, अकादमिक आयोजनों को बढ़ाने को कहा। कहा कि ऐसा करने से ही विवि का अकादमिक स्तर बढ़ेगा।
विज्ञापन


कुलपति ने कॉफी टेबल बुक को प्रकाशित करने को भी कहा जिसकी जिम्मेदारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ममता मोक्टा को सौंपी। प्रो. बंसल ने एनईपी में मल्टीपल एंट्री एवं मल्टीपल एग्जिट को ध्यान में रखते हुए विषयों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर विषयों में शामिल करने पर हुए कार्य की रिपोर्ट मांगी। विवि के डीएस प्रो. बीके शिवराम ने बताया कि विषयों को जोड़ने की तैयारी की जा चुकी है। कुलपति ने प्लेसमेंट सेल को सक्रिय करने, परीक्षा परिणाम को कम समय में घोषित करने, घणाहट्टी में नए परिसर को विकसित करने के निर्देश भी दिए। प्रति-कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा ने कहा कि हम सभी अपने-अपने विभागों में अकादमिक गतिविधियों को बढ़ाने, उसमें गुणात्मक सुधार करने के लिए कार्य कर रहे हैं। बैठक में कुलसचिव डॉ. विरेंद्र शर्मा, परीक्षा नियंत्रक आचार्य श्याम लाल कौषल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ममता मोक्टा, डीन प्लानिंग प्रो. जोगिंद्र धीमान, डीन सीडीसी प्रो. एसएस नारटा, चीफ वार्डन प्रो. आरएल जिंटा, सीडीओई निदेशक प्रो. संजू करोल और वित्त अधिकारी पीसी जसवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article