{"_id":"66378faa040e8ae52c05f1a2","slug":"tiring-of-roads-in-wards-shimla-news-c-19-sml1001-345445-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मालरोड के बाद वार्डाें में सड़कों की टारिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मालरोड के बाद वार्डाें में सड़कों की टारिंग शुरू
विज्ञापन
खलीनी वार्ड में रविवार से शुरू हुई टारिंग, इसके बाद भट्ठाकुफर में होगी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के मालरोड और कोर एरिया की सड़कों के बाद अब नगर निगम ने वार्डाें की संपर्क सड़कों की टारिंग का काम शुरू करवा दिया है। रविवार को शहर के खलीनी वार्ड के भगवतीनगर में टारिंग की गई। इस दौरान स्थानीय पार्षद चमन प्रकाश भी मौके पर मौजूद रहे।
पार्षद के अनुसार वार्ड में खलीनी चौक से ईस्ट बोर्न सड़क, हेरिटेज होटल सड़क की भी अगले दो दिन में टारिंग होनी है। पिछले साल इन सड़कों की टारिंग नहीं हुई थी। अब लोगों को राहत मिलेगी। निगम के अनुसार आने वाले दिनों में भट्ठाकुफर और रुल्दूभट्ठा में भी कुछ सड़कों की टारिंग होनी है। ये वे सड़कें हैं जिनकी टारिंग पिछले साल नहीं हो पाई थी। इनके काम पिछले साल ही ठेकेदार को सौंपे जा चुके थे। अब मौसम अनुकूल होने पर टारिंग करवाई जा रही है। नगर निगम ने बाकी वार्डाें में टारिंग के नए टेंडर किए हैं, लेकिन अभी मंजूरी निर्वाचन आयोग से नहीं मिली है। इनकी मंजूरी मिलने के बाद ही निगम बाकी वार्डाें में भी टारिंग के काम करवा सकेगा। उधर, राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि नगर निगम से मिली टारिंग के कामों संबंधी सूची केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजी गई है।