फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tip to save urself from quake.

भूकंप आए तो इस तरह करें अपनी सुरक्षा

Sat, 25 Apr 2015 08:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 25 Apr 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
tip to save urself from quake.

भूकंप आने पर आपको इन बातों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। कई बार थोड़ी थोड़ी देर में पहले भूकंप के चार से पांच झटके आते हैं और उसके बाद अचानक काफी तीव्रता का भूकंप आता है। इस दौरान आप जल्दी से सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाए। खुद को सुरक्षित रखने के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं।

विज्ञापन


यदि आप घर के अंदर हैं और भूकंप आ जाए तो खिड़की, अलमारी, पंखे, छत के साथ बनी सेल्फ पर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं ताकि इनके गिरने से आपको चोट न लगे। बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय आप सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं।
विज्ञापन


इससे भूकंप का ज्यादा असर होगा। टेबल, बेड, डेस्क जैसे मजबूत फर्नीचर के नीचे घुस जाएं और उसके टांगे कसकर पकड़ लें ताकि झटकों से वह खिसके नहीं। कोई मजबूत चीज न हो, तो किसी मजबूत दीवार से सटकर शरीर के नाजुक हिस्से जैसे सिर, हाथ आदि को मोटी किताब या किसी मजबूत चीज़ से ढककर घुटने के बल टेक लगाकर बैठ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलते-बंद होते दरवाजे के पास खड़े न हों, वरना चोट लग सकती है। गाड़ी में हैं तो बिल्डिंग, होर्डिंग्स, खंभों, फ्लाईओवर, पुल आदि से दूर सड़क के किनारे या खुले मैदान में गाड़ी रुकवा लें और भूकंप रुकने तक इंतजार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed