{"_id":"5d9737c68ebc3e016c13a3d3","slug":"time-to-strengthen-congress-in-the-country-work-unitedly-pandit-sukhram","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में कांग्रेस को मजबूत करने का समय, एकजुट होकर करें कार्य: पंडित सुखराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में कांग्रेस को मजबूत करने का समय, एकजुट होकर करें कार्य: पंडित सुखराम
Fri, 04 Oct 2019 05:45 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Oct 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री सुखराम ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से एकजुट होकर कार्य करें। पार्टी कार्यकर्ता राठौर को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। यह समय देश में कांग्रेस को मजबूत करने का है।
विज्ञापन
इसलिए प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल कर हमें कांग्रेस की मजबूती के लिए अपना पहला कदम यहीं से बढ़ाना है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का मैं पहले भी सम्मान करता था और अब भी करता हूं।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का नेतृत्व सराहनीय है। राठौर यह जिम्मदारी बड़ी सादगी और निष्ठा से निभा रहे हैं। देश में यह समय कठिन तो है पर नामुमकिन नहीं।
विज्ञापन
अब हम सब मिलकर कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करेंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र से उनके पौत्र आश्रय शर्मा को कांग्रेस ने जो मान सम्मान दिया है, उसके लिए वह कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, आनंद शर्मा, रजनी पाटिल समेत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आभारी हैं।
मंडी संसदीय क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके परिवार ने पूरे तन-मन के साथ चुनाव प्रचार किया। इसके लिए वह वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य के आभारी रहेंगे।