{"_id":"651d6467d1eb589b6f0702f4","slug":"time-table-fixed-for-movement-of-vehicles-on-manali-leh-route-registration-will-be-done-at-darcha-check-post-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lahul News: मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के लिए समयसारिणी तय, दारचा चेक पोस्ट में होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lahul News: मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के लिए समयसारिणी तय, दारचा चेक पोस्ट में होगा पंजीकरण
Wed, 04 Oct 2023 06:41 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 04 Oct 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग पर दौड़े वाहन।
- फोटो : संवाद
सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग पर बड़े और छोटे वाहन समय सारिणी से चलेंगे। 30 सितंबर की रात को हुई बर्फबारी और सर्दी का मौसम आने पर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। मनाली-लेह मार्ग पर सुबह और शाम को ठंड पड़ने से तापमान जमाव बिंदु तक आने और मौसम में आ रहे बदलाव को लेकर लोगों की सुरक्षा के लिए यह समय तय किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश पुलिस का सरचू में पुलिस की चौकी भी मौसम के हालात को देखते हुए 16 सितंबर को हटा दी है। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने दारचा से सरचू -लेह सड़क पर सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक वाहनों को छोड़ा जाएगा जबकि हिमाचल सीमा सरचू से मनाली की ओर दोपहर बाद 2:00 बजे 3:30 बजे आवाजाही की अनुमति दी है।
विज्ञापन
इसके बाद किसी भी वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, लेह जाने वाले सभी वाहनों को दारचा पुलिस पोस्ट में पंजीकरण करना जरूरी होगा। मनाली-लेह हाईवे तीन दारचा तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल है, लेकिन प्रशासन ने दारचा से आगे लेह के लिए वाहन अब समय सारिणी के अंतर्गत जाएंगे। वहीं कुंजम दर्रा होकर गुजरने वाला ग्रांफू-काजा-समदो हाईवे-505 तथा तांदी-तिंदी-किलाड़- संसारीनाला मार्ग भी सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खुला है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि मनाली-लेह मार्ग पर सर्दी के मौसम में आवाजाही करना जोखिम भरा रहता है। ऐसे में प्रशासन ने इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों को अब समय सारिणी के तहत ही भेजा जाएगा। जिला प्रशासन ने इस बारे आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन