फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tight security in the city for the assembly session, divided into five sectors

Shimla News: विस सत्र के लिए शहर में सुरक्षा चाकचौबंद, पांच सेक्टर में बांटा

Sat, 14 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tight security in the city for the assembly session, divided into five sectors
जिला प्रशासन ने फील्ड में उतारे एसडीएम और तहसीलदार, यातायात सुचारू करने के लिए तैनात होगी अतिरिक्त पुलिस
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को बैठक में दिए दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में सोमवार (16 फरवरी) से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सत्र के दौरान शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू रहे, इसके लिए जिला प्रशासन ने तहसीलदार तथा एसडीएम फील्ड में उतारे हैं।

विधानसभा सत्र के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने शहर को पांच सेक्टरों में बांटा है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शनिवार को अधिकारियों की बैठक बुलाकर उन्हें निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने सेक्टर में तैनाती देंगे। विधानसभा के आसपास के इलाके को पांच सेक्टर में बांटा है। इनमें विधानसभा परिसर से विधानसभा चौक, सिसिल होटल से आंबेडकर चौक, कार्ट रोड से कनेडी चौक से चौड़ा मैदान और सीटीओ शामिल हैं। इस दौरान पुलिस सरकारी वाहनों के लिए उचित पार्किंग की व्यवस्था करेगी। साथ ही इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी सुचारू रखेगी।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था की दृष्टि से शहर को पांच सेक्टर में बांटा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि विधानसभा बजट सत्र को लेकर पुलिस पूरी तरह से तैयार है। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होगी। डयूटी में तैनात सभी जवानों को अलर्ट किया है। बैठक में एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा, एडिशनल एसपी अभिषेक धीमान, कमांडेंट पदम चंद, एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, एसडीएम शिमला शहरी ओशिन शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






प्रशासन ने विधानसभा परिसर के लिए एसडीएम शहरी ओशिन शर्मा, आंबेडकर चौक चौड़ा मैदान सिसिल होटल तक का क्षेत्र एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा और तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता के हवाले रहेगा। विधानसभा बाईफिरकेशन, कनेडी चौक से चौड़ा मैदान तक तहसीलदार शिमला शहरी नारायण वर्मा, कार्टरोड, लिफ्ट बस स्टैंड, 103 क्रॉसिंग तक नायब तहसीलदार भीष्म कंवर और सीटीओ क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार ग्रामीण चांद राम की तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article