फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tibetan spiritual leader Dalai Lama wrote a letter and congratulated President Draupadi Murmu on her birthday

धर्मशाला: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने पत्र लिखकर दी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई

Thu, 20 Jun 2024 03:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Jun 2024 03:12 PM IST
सार

दलाई लामा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 66वें जन्मदिन के अवसर पत्र लिखकर उन्हें बधाई दी है। साथ ही देश का नेतृत्व करने में उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और सफलता की कामना की है।

विज्ञापन
Tibetan spiritual leader Dalai Lama wrote a letter and congratulated President Draupadi Murmu on her birthday
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा - फोटो : संवाद

विस्तार

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 66वें जन्मदिन के अवसर पत्र लिखकर उन्हें बधाई दी है। साथ ही देश का नेतृत्व करने में उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और सफलता की कामना की है। दलाई लामा ने पत्र में लिखा कि भारत एक समृद्ध सभ्यता है, जिसकी जड़ें करुणा और अहिंसा की दीर्घकालिक परंपराओं में हैं, साथ ही यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भी है। वैश्विक शांति और खुशहाली में योगदान देने की इसमें बहुत क्षमता है। मैं व्यापक दुनिया में भारत की ताकत और नेतृत्व की प्रशंसा करता हूं।

विज्ञापन


हम तिब्बतियों के लिए भारत हमेशा आर्य भूमि, महान लोगों की भूमि, हमारी आध्यात्मिक संस्कृति का स्रोत रहेगा। इसलिए, हम अपने भारतीय भाइयों और बहनों के लिए बहुत सम्मान और आत्मीयता महसूस करते हैं। यही कारण है कि मैं मन और भावनाओं के कामकाज के बारे में भारत की ऐतिहासिक समझ के बारे में अधिक जागरुकता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हूं, जो आंतरिक शांति प्राप्त करने, गर्मजोशी विकसित करने और क्रोध जैसी विनाशकारी भावनाओं पर काबू पाने का आधार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed