फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three youths from Punjab arrested with 'Chitta' (synthetic drug) at a private hotel in the capital.

Shimla News: राजधानी में निजी होटल से चिट्टे के साथ पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three youths from Punjab arrested with 'Chitta' (synthetic drug) at a private hotel in the capital.
तकिए के नीचे छिपा रखा था 21 ग्राम चिट्टा, शिमला में युवाओं को की जानी थी सफेद जहर की तस्करी
विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस के स्पेशल सेल ने दबोचे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पुलिस के स्पेशल सेल ने 21 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ पंजाब के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों युवक राजधानी के एक निजी होटल में ठहरे हुए थे।
पुलिस के अनुसार वह अपने साथ लाया चिट्टा यहां स्थानीय युवाओं को सप्लाई करने की तैयारी में थे। गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल सेल ने शहर के एक निजी होटल के कमरे में दबिश देकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे में तकिए के नीचे छिपाकर रखा करीब 21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मादक पदार्थ को आपसी मिलीभगत से पंजाब से शिमला लेकर आए थे और इसे स्थानीय युवाओं को बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन


पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।गिरफ्तार आरोपियों में 18 वर्षीय आकाश, 19 वर्षीय सागर सिंह और 23 वर्षीय अंकित कुमार शामिल हैं। तीनों आरोपी पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 20 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शोघी में 10 ग्राम चिट्टा के साथ युवक दबोचा
जिला पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुर निवासी प्रीतम वर्मा चंडीगढ़ से हेरोइन (चिट्टा) लेकर शिमला आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शोघी पुलिस चौकी के पास आरोपी के वाहन को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उसके बैग से करीब 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article