{"_id":"60fefc758ebc3e584c5726bf","slug":"three-victim-caught-by-police-shimla-news-sml3782488173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट मामले के तीन भगोड़े जम्मू से पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट मामले के तीन भगोड़े जम्मू से पकड़े
विज्ञापन
Three victim caught by police
मारपीट मामले के तीन भगोड़े जम्मू से पकड़े
शिमला। पुलिस की पीओ सेल टीम ने ठेकेदार से मारपीट मामले में तीन भगोडे़ अपराधियों को जम्मू से पकड़ा है। रविवार देर रात पीओ सेल टीम ने अपराधियों को जम्मू से गिरफ्तार कर शिमला लेकर आई। इनकी पहचान केकी राम, चेन सिंह और जगदेव सिंह तहसील चासाना, जिला रियासी निवासी के तौर पर हुई है। सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत पर भेजा है। तीनों अपराधी 12 सालों से फरार चल रहे थे।
पुलिस के मुताबिक जुलाई 2005 में छोटा शिमला थाना के तहत सभी अपराधी मारपीट मामले में संलिप्त थे। आरोपी जब पेशी में अदालत में पेश नहीं हुए तो 20 09 में अदालत ने इन्हें भगौड़ा घोषित करार दिया। सूचना मिलने पर पीओ सेल प्रभारी अमित गांगटा के नेतृत्व में एचएएसआई महेंद्र खाची, एचएचसी राकेश और कांस्टेबल वरुण जोशी ने अपराधियों को आईएसबीटी बस स्टैंड जम्मू से पकड़ा। सोमवार को आरोपियों को छोटा शिमला थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है।