फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three times business on Dhanteras in Himachal pradesh, billions of transactions in a day

हिमाचल में धनतेरस पर तीन गुना कारोबार, एक दिन में अरबों का लेन-देन

Tue, 02 Nov 2021 09:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Nov 2021 09:13 PM IST
सार

हिमाचल में गहनों, बर्तनों से लेकर गाडि़यों की खरीदारी को लेकर मंगलवार दिन भर दुकानों और शोरूम पर लोगों में मारामारी देखने को मिली। कारोबारियों के अनुसार बीते साल कोरोना के चलते धनतेरस पर कारोबार मंदा था। लेकिन इस बार 2019 से भी तीन गुना से भी ज्यादा कारोबार हुआ है। 

विज्ञापन
Three times business on Dhanteras in Himachal pradesh, billions of transactions in a day
धनतेरस पर तीन गुना कारोबार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस पर इस बार बंपर कारोबार हुआ है। धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर बढ़ी खरीदारी से प्रदेश में मंगलवार एक ही दिन में अरबों रुपयों का लेन देन हुआ है। गहनों, बर्तनों से लेकर गाडि़यों की खरीदारी को लेकर मंगलवार दिन भर दुकानों और शोरूम पर लोगों में मारामारी देखने को मिली। कारोबारियों के अनुसार बीते साल कोरोना के चलते धनतेरस पर कारोबार मंदा था। इससे पहले 2019 में ही धनतेरस पर कारोबार चमका था। लेकिन इस बार 2019 से भी तीन गुना से भी ज्यादा कारोबार हुआ है। कोरोना काल में त्योहारी सीजन पर पहली बार बंदिशें हटी हैं जिससे बाजारों में रौनक लौटी है।

विज्ञापन


शिमला के मालरोड के कारोबारी कवि खन्ना ने बताया कि बर्तनों के साथ इस बार इलेक्ट्रिानिक सामान की भी बंपर खरीदारी हुई है। इस बार धनतेरस पर 2019 से भी तीन गुना ज्यादा कारोबार हुआ है। कारोबारियों ने धनतेरस पर ग्राहकों को लुभाने के लिए पांच से 15 फीसदी का डिस्काउंट भी दिया है। दीवाली तक यह डिस्काउंट जारी रहेगा। शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरजीत मंगा ने बताया कि इस बार धनतेरस पर कारोबार अच्छा रहा है। दुकानों पर कई साल बाद ग्राहकों की ऐसी भीड़ देखने को मिली है। उम्मीद है दीवाली तक कारोबार ऐसे ही चमकेगा। उधर, कांगड़ा, सोलन, मंडी के बाजारों में भी दिनभर रौनक रही। 
विज्ञापन


गाड़ियों की जमकर बिक्री, बाइक भी खूब बिके
इस बार त्योहारी सीजन में आटोमोबाइल सेक्टर में बीते सालों के मुकाबले दोगुनी बढ़ोतरी हुई। नवरात्र से दिवाली तक अकेले शिमला में ही करीब 2400 कारें और 160 बाइक बिकने वाले हैं। धनतेरस के मौके पर पूरे दिन शहर के कार शोरूम ग्राहकों से गुलजार रहे। मारुति की सबसे अधिक गाडि़यां बिकी जबकि महिंद्रा और हुंडई की गाडि़यां खरीदने को लेकर भी ग्राहकों में उत्साह रहा। बाइक में टीवीएस और बजाज के बाइक अधिक बिके। दिवाली के दिन भी शहर के कई डीलर ग्राहकों को गाडि़यों की डिलीवरी देंगे। गोयल मारुति के प्रबंध निदेशक सहज शब्द गोयल ने बताया कि बीते सालों के मुकाबले गाडि़यों की सेल में दोगुनी ग्रोथ हुई है। स्नोव्यू ऑटोमोबाइल्स के महाप्रबंधक रिशांत वर्मा ने बताया कि धनतेरस के दिन गाडि़यों का स्टॉक खत्म हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed