फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three thousand boxes of apples were removed from the gardens in Chiuna Village chopal shimla, loss of lakhs to the gardeners

अनोखा मामला: बगीचों से झाड़ दी तीन हजार पेटी सेब, बागवानों को लाखों का नुकसान

Fri, 15 Jul 2022 11:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहडू़)
संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहडू़) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Jul 2022 11:04 PM IST
सार

अज्ञात लोगों ने चार बगीचों में पेड़ों पर लगी तीन हजार पेटी सेब झाड़ दिया। सुबह जब बागवान बगीचों में पहुंचे तो यहां उनकी साल भर की कमाई जमीन पर बिछी पड़ी थी।

विज्ञापन
Three thousand boxes of apples were removed from the gardens in Chiuna Village chopal shimla, loss of lakhs to the gardeners
बगीचों से झाड़ दी तीन हजार पेटी सेब। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल उपमंडल के लिंगजार पंचायत के गांव चिउना गांव में अनोखा मामला सामने आया है। यहां विगत रात्रि अज्ञात लोगों ने चार बगीचों में पेड़ों पर लगी तीन हजार पेटी सेब झाड़ दिया। सुबह जब बागवान बगीचों में पहुंचे तो यहां उनकी साल भर की कमाई जमीन पर बिछी पड़ी थी। इससे बागवानों को लाखों का नुकसान झेलना पड़ा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दिया है। जानकारी के अनुसार चिउना गांव के रहने वाले रमेश, दुला राम, मोहर सिंह और अमर सिंह ने बताया कि उन्होंने  साल भर की मेहनत से बगीचे में लाखों की फसल तैयार की थी।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब वह बगीचे में पहुंचे तो यह देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई कि हजारों पेटी सेब जमीन पर पड़ा था। ऐसा किसने किया और क्यों किया, इसकी अभी तक किसी को जानकारी नहीं मिल सकी है। क्षेत्र में इस तरह का यह पहला मामला है। बागवानों के अनुसार उनकी कुल तीन हजार के करीब सेब की पेटी झाड़कर जमीन पर बिखेर दी गई है। इससे उन्हें 30 से 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीपीओ चौपाल राजकुमार वर्मा ने बताया कि चौपाल थाने में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed